Deepika Padukone pregnancy: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह एक बार फिर माता-पिता बनने वाले हैं। इस कपल ने रविवार, 19 अप्रैल को सोशल मीडिया पर एक प्यारी पोस्ट शेयर कर अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी दी।

दोनों ने एक पर्सनल मैसेज के जरिए यह जानकारी फैंस के साथ साझा की, जिससे यह पल और भी खास बन गया। इसके साथ ही उन्होंने अपनी बेटी ‘दुआ’ का चेहरा भी पहली बार दिखाया, जिसकी वजह से यह खबर तेजी से वायरल हो रही है।

दूसरी बार मां बनेंगी दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है, जिसमें रणवीर सिंह अपनी बेटी दुआ को गोद में लिए नजर आ रहे हैं। बता दें कि इस फोटो में रणवीर का चेहरा दिखाई नहीं दे रहा है और दुआ का आधा चेहरा भी ढका हुआ है। तस्वीर का सबसे खास हिस्सा यह है कि छोटी दुआ के हाथ में प्रेग्नेंसी किट दिखाई दे रही है, जिसने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

बेटी दुआ के हाथों दी प्रेग्नेंसी की गुडन्यूज

जी हां, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी अपनी बेटी दुआ के जरिए साझा की है। एक्ट्रेस ने यह खूबसूरत तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की और साथ में नजरबट्टू की इमोजी भी शेयर की। पोस्ट सामने आने के बाद फैंस और कई सेलिब्रिटीज कपल को लगातार बधाइयां दे रहे हैं।

दीपिका पादुकोण बनेंगी दूसरी बार मां, रणवीर सिंह फिर बनेंगे पापा, बेटी दुआ के साथ फोटो शेयर कर किया प्रेग्नेंसी का ऐलान

रणवीर सिंह के लिए धुरंधर चल रहा साल

रणवीर सिंह के लिए साल 2026 शानदार साबित हो रहा है। इसकी शुरुआत 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ से हुई, जिसने बॉक्स ऑफिस पर करीब 1300 करोड़ रुपये का लाइफटाइम कलेक्शन किया। इसके बाद 19 मार्च 2026 को फिल्म का दूसरा भाग ‘धुरंधर: द रिवेंज’ रिलीज हुआ, जिसे दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली। फिल्म ने सिर्फ 26 दिनों में लगभग 1700 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

Written By - Namita Verma