इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 19वां सीजन जोर-शोर से जारी है। अब तक 7 मैच हो चुके हैं और सभी टीमें अपने दूसरे मैच की तैयारी कर रही हैं। आज का दिन खास है क्योंकि यह सीजन का पहला डबल हेडर है। दो मैच होंगे — पहला दोपहर में और दूसरा शाम में।
पहला मुकाबला: मुंबई इंडियंस से भिड़ेगा दिल्ली कैपिटल्स
पहला मैच दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच है। दोनों ही टीमें अपने पिछले मैच में जीती थी, आज किसी एक को सीजन की पहली हार मिलेगी और कोई लगातार दूसरी जीत दर्ज करेगी। पहले मैच में मुंबई की गेंदबाजी ज्यादा असरदार नहीं रही थी, लेकिन बल्लेबाजों ने कमाल किया था।रोहित शर्मा ने भी अर्धशतकीय पारी खेली थी। वहीं दिल्ली की गेंदबाजी पिछले मैच में घातक नजर आई थी, लेकिन टॉप आर्डर के बल्लेबाज फ्लॉप रहे थे। मैच अरुण जेटली में खेली जाएगी। वहीं, आज 3:30 बजे से मैच होगा जबिक टॉस 3 बजे होगी।
जानिए मौसम के हाल
मौसम की बात करें तो दिल्ली में पिछले दिनों बारिश हुई है, लेकिन आज मौसम साफ रहने की संभावना है। इस मैच को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल्स पर प्रसारण किया जाएगा, वहीं, जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर भी लाइव स्ट्रीम उपलब्ध होंगे।
दूसरा मुकाबला: गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच
दूसरे मैच में गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स आमने सामने होगी। रियान पराग एंड टीम ने पहले मैच में चेन्नई को बुरी तरह हराया था, टीम की गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों शानदार रही थी। वहीं गुजरात टाइटंस को अपने पहले मैच में पंजाब किंग्स के हाथों हार मिली थी। शुभमन गिल और उनकी टीम आज सीजन में अपनी पहली जीत के इरादे से मैदान में होगी। समय की बात करें तो ये मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगी जबकि टॉस 7 बजे होगी।
Written By Toshi Shah