टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उनकी गोदभराई (बेबी शॉवर) की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए, जिससे फैंस के बीच खुशी का माहौल है। इसी बीच दिव्यांका और उनके पति  विवेक दहिया (Vivek Dahiya) ने एक अखबार में छपी खबर पर नाराजगी जताई, उस आर्टिकल में उनकी तस्वीर के साथ ‘लेट मदरहुड’ और IVF से जुड़ी कहानी बताई गई थी, जिसे दोनों ने गलत बताया।

दिव्यांका ने जताई नाराजगी

दिव्यांका ने साफ किया कि उनकी प्रेग्नेंसी पूरी तरह नेचुरल है, उन्होंने कहा कि वे मेडिकल साइंस की तरक्की और IVF जैसी तकनीकों का सम्मान करती हैं, क्योंकि इससे कई लोगों को उम्मीद मिलती है, लेकिन उनके मामले में यह दावा सही नहीं है, उन्होंने यह भी कहा कि हर कपल की पेरेंटहुड जर्नी अलग और खूबसूरत होती है, इसलिए किसी भी जानकारी को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि करना जरूरी है।

विवेक दहिया ने भी पत्रकारिता की जिम्मेदारी पर उठाएं सवाल

वहीं विवेक दहिया ने भी इस पर प्रतिक्रिया देते हुए जिम्मेदार पत्रकारिता की बात उठाई, उन्होंने कहा कि बिना पुष्टि के उनकी तस्वीर को IVF से जोड़ना गलत है और इससे गलत जानकारी फैलती है। गौरतलब है कि दिव्यांका और विवेक की शादी साल 2016 में हुई थी। अब शादी के करीब 10 साल बाद दोनों अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए बेहद उत्साहित हैं।

इस शो में मिले थे दोनो

वर्क फ्रंट की बात करें तो दिव्यांका को सबसे ज्यादा लोकप्रियता ये है मोहब्बतें (Yeh Hai Mohabbatein) में इशिता भल्ला के किरदार से मिली थी, वहीं विवेक दहिया भी इसी शो में एसीपी अभिषेक सिंह के रोल में नजर आए थे।

   Written By Toshi Shah