Kerala vidhan sabha chunav 2026: केरल विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसी कड़ी में कांग्रेस पार्टी ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। जिसमें पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस सूची में राष्ट्रीय स्तर के कई दिग्गज नेताओं के नाम शामिल हैं, जो राज्य में चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगे।

सूची में कई वरिष्ठ नेता शामिल

कांग्रेस द्वारा जारी इस सूची में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस संसदीय दल (CPP) की चेयरपर्सन सोनिया गांधी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, महासचिव केसी वेणुगोपाल, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और वरिष्ठ नेता शशि थरूर जैसे प्रमुख चेहरे शामिल हैं।

राहुल गांधी और शशि थरूर केरल के स्टार प्रचारक

इन नेताओं की मौजूदगी से कांग्रेस राज्य में अपने चुनावी अभियान को धार देने की कोशिश कर रही है। खास तौर पर राहुल गांधी और शशि थरूर का केरल से गहरा जुड़ाव रहा है, ऐसे में पार्टी को उनसे बड़े जनसमर्थन की उम्मीद है।

मतदाताओं प्रभावित करना चाहती है कांग्रेस

राज्य में कांग्रेस नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) की नजर इस बार सत्ता में वापसी पर है। पार्टी का मानना है कि राष्ट्रीय और राज्य स्तर के नेताओं के संयुक्त प्रयास से वह मतदाताओं तक अपनी बात प्रभावी ढंग से पहुंचा पाएगी।

स्थानीय मुद्दों उठाएगी कांग्रेस

चुनावी रणनीति के तहत स्टार प्रचारकों की यह टीम राज्य के विभिन्न जिलों में रैलियां, जनसभाएं और रोड शो करेगी। इसके जरिए कांग्रेस स्थानीय मुद्दों के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर के विषयों को भी जनता के बीच उठाने की योजना बना रही है।

 Writen By: Geeta Sharma