PM Modi In Assam: असम में विधनासभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। इसी कड़ील में पीएम मोदी 1 अप्रैल बुधवार को असम के दौरे पर हैं। पीएम ने गोगामुख में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में असम में तेजी से विकास हुआ है। असम की जनता भाजपा-NDA गठबंधन पर अपना विश्वास फिर से जताने के लिए तैयार हैं। असम में इस बार बीजेपी की हैट्रिक लगनी तय है।

'असम में भाजपा की हैट्रिक पक्की'

धेमाजी में पीएम ने कहा, "असम के चुनाव की घोषणा के बाद यह मेरी पहली जनसभा है। जनसभा में महिलाओं, युवाओं और बहनों-बेटियों का उत्साह बता रहा है कि इस बार असम में भाजपा की हैट्रिक पक्की है। आगे पीएम ने कहा, "आप सबके आशीर्वाद से मुझे प्रधानमंत्री के रूप में हैट्रिक बनाने का अवसर मिला। आप सबके आशीर्वाद से मैं यहां तीसरी बार आया हूं। और आपके आशीर्वाद से असम में सरकार भी हैट्रिक बनाने वाली है।"

'हिमंता विश्व शर्मा राज में असम में विकास हुआ है'

आगे पीएम मोदी ने कहा, "हिमंता विश्व शर्मा जी की अगुवाई में असम ने बीते 10 वर्षों में सेवा और सुशासन का नया दौर देखा है। यह चुनाव विकसित असम से विकसित भारत बनाने का चुनाव है। भाजपा-NDA सरकार की हैट्रिक लगनी तय है। कांग्रेस की पराजय की हैट्रिक होने वाली है।

संकल्प पत्र असम के लिए मंगल पत्र साबित होगा

अंत में पीएम ने कहा, असम भाजपा ने कल एक शानदार संकल्प पत्र जारी किया है। मंगलवार का जारी हुआ यह संकल्प पत्र असम में और मंगल लाने वाला है। ये मंगलवार को आया मंगल पत्र है। प्रधानमंत्री ने कहा, "हमारे बेटियों के साथ कोई धोखाधड़ी न कर सके, बेटियों का मान-सम्मान और जीवन सुरक्षा लिए अनेक बड़ी घोषणाएं की गई है।

Writen By: Geeta Sharma