कॉकटेल 2 (Cocktail 2) ने सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के बाद बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए रखी है। फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों से मिश्रित प्रतिक्रियाएं मिलीं, लेकिन इसका असर टिकट खिड़की पर दिखाई नहीं दिया। शुरुआती तीन दिनों में फिल्म ने बेहतरीन कमाई करते हुए शानदार ओपनिंग वीकेंड दर्ज किया है।

तीसरे दिन कितनी रही कमाई?

निर्देशक होमी अदजानिया (Homi Adajania) की इस रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ने पहले दिन 13.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। दूसरे दिन इसकी कमाई बढ़कर 16.25 करोड़ रुपये पहुंच गई। ट्रेड रिपोर्ट्स के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने रिलीज़ के तीसरे दिन यानी रविवार को लगभग 17.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही भारत में फिल्म की कुल तीन दिन की कमाई 47.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।

साल की बड़ी ओपनिंग फिल्मों में शामिल

ओपनिंग वीकेंड में 47.50 करोड़ रुपये का कारोबार करके ‘कॉकटेल 2’ इस वर्ष की सबसे बड़ी शुरुआती कमाई करने वाली फिल्मों में चौथे स्थान पर पहुंच गई है। फिल्म ने कई अन्य हालिया रिलीज़ फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए यह उपलब्धि हासिल की है।

2026 की सबसे बड़ी ओपनिंग वीकेंड कमाई वाली फिल्में

  1. Dhurandhar 2 – 466 करोड़ रुपये
  2.  Border 2 – 129.89 करोड़ रुपये
  3.  Bhoot Bangla – 65.65 करोड़ रुपये
  4.  Cocktail 2 – 47.50 करोड़ रुपये
  5.  O Romeo – 34.51 करोड़ रुपये
  6.  Hai Jawani To Ishq Hona Hai – 28.51 करोड़ रुपये
  7.  Ikkis – 22.05 करोड़ रुपये
  8.  Pati Patni Aur Woh Do – 20.11 करोड़ रुपये
  9.  Mardaani 3 – 17.25 करोड़ रुपये
  10.  Raja Shivaji – 16.4 करोड़ रुपये

 

शाहिद कपूर की ‘देवा’ का रिकॉर्ड टूटा

फिल्म ने सिर्फ तीन दिनों में Deva के लाइफटाइम कलेक्शन 34.37 करोड़ रुपये को पीछे छोड़ दिया है। हालांकि, इसे अभी भी 2012 में रिलीज़ हुई Cocktail के लगभग 71 करोड़ रुपये के कुल कारोबार के आंकड़े तक पहुंचना बाकी है।

 

 

Written By Toshi Shah