CM Yogi: गोरखपुर में यूपी सीएम योगी ने औद्योगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्र में बने सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क सेंटर के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचें। जहां उन्होंने LPG,पेट्रोल और डीजल के संकट के दावों को सिरे से खारिज कर दिया। साथ ही मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध को लेकर गल्फ वॉर की अफवाहों के बीच लोग बिना वजह गैस के सिलेंडर लेने के लिए लाइनों में लग रहे हैं।
#WATCH गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (GIDA) के तहत बने सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क का उद्घाटन किया। pic.twitter.com/nH2tCfXrjo
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 26, 2026
लोगों को अफवाहों से दूर रहना होगा: सीएम योगी
आगे सीएम योगी ने कहा कि अगर यह युध्द लंबा खिंचता है तो उसका प्रभाव हर व्यक्ति पर पड़ सकता है। हमें मानसिक रूप से तैयार रहना होगा और अफवाहों से दूर रहना होगा। क्योंकि जब भी कोई राष्ट्रीय चुनौती सामने आती है तो सरकार और जनता को मिलकर उसका सामना करना चाहिए। यही देशभक्ति है।
घबराहट में LPG सिलेंडर बुक न करें
सीएम योगी ने कहा कि अगर किसी घर में एक सिलेंडर एक महीने चलता था, तो आज लोग पांचवे-छठे दिन ही सिलेंडर लेने क्यों पहुंच रहे हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जब नंबर आएगा तो रजिस्ट्रेशन कराएं, रसोई गैस घर तक पहुंच जाएगी।
'गैस सिलेंडर की होगी होम डिलीवरी की व्यवस्था'
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार ने सभी जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि पहले की तरह होम डिलीवरी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। ताकि गैस एजेंसियों पर लाइन लगाने की जरूरत न पड़े। साथ ही सरकार ने लोगों को अफवाहों पर ध्यान न देने की बात कही है।
#WATCH गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "ईरान, इज़राइल और यूनाइटेड स्टेट्स के बीच चल रहे युद्ध से मिडिल ईस्ट, एशिया और लगभग पूरी दुनिया ही प्रभावित है। उस इलाके में हर कोई इससे प्रभावित है...प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हम सुरक्षित हैं और बेखोफ अपनी… pic.twitter.com/hRSfOi0QnB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 26, 2026
अफवाहों और दुष्प्रचार के चक्कर में नहीं पड़ना चाहिए: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि अफवाहों के चक्कर में नहीं पड़ना चाहिए, क्योंकि इससे देश की छवि पर सवाल खड़े हो सकते हैं। भारत में स्थिति सामान्य है, नवरात्रि के कार्यक्रम हो रहे हैं और कल रामनवमी का पर्व भी मनाया जाएगा। भारत में पीएम के नेतृत्व में देश सुरक्षित और विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
Writen By: Geeta Sharma