CM Yogi News:  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बड़ा तोहफा दिया। सीएम ने सोमवार 30 मार्च को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 69794 स्मार्टफोन का उपहार दिया। इसके साथ ही उन्होंने 1,33,282 स्टेडियोमीटर, 10553 इंफॉण्टोमीटर और 58237 वजन तौलने की मशीनें भी वितरित कीं।

'2017 के पहले चयन में पैसा चलता था आज ईमानदारी से चयन हो रहा'

इस दौरान सीएम योगी ने यूपी में 2017 से पहले की सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले पोषाहार का वितरण उत्तर भारत के सबसे बड़े शराब माफिया को इसका ठेका दे रखा था। जब सरकार बनी तो इसे देखकर मैं भौचक था। आगे उन्होंने कहा कि पोषाहार कहीं पहुंचता था, कहीं नहीं पहुंचता था। यहां तक गुणवत्ता इतनी खराब थी कि खाने की स्थिति नहीं होती थी और इसलिए यूपी बिमारू था। 2017 के पहले चयन में पैसा चलता था, और आज ईमानदारी से चयन हो रहा है।

'69 हजार से भी अधिक स्मार्टफोन वितरित किए गए'

सीएम योगी ने कहा कि यहां 69 हजार से भी अधिक स्मार्टफोन वितरित किए गए हैं। हर आंगनबाड़ी केंद्र अब एक डिजिटल सेवा का केंद्र बन गया है। इसके साथ ही 1,33,282 स्टेडियोमीटर, 10553 इंफॉण्टोमीटर और 58237 वजन तौलने की मशीनें भी प्रदान किए गए।

'चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए, गरीब की पीड़ा नहीं समझ सकते'

यह काम पहले भी हो सकता था, लेकिन उनको फुर्सत ही नहीं थी। क्योंकि गरीब की पीड़ा को जिसने देखा होगा वही गरीब की पीड़ा को समझ सकता है। न कि चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए लोग। उनके लिए तो सबकुछ उनके परिवार के लिए चाहिए।

'जो प्रदेश हित में काम करेगा, राज्य सरकार उसे सम्मान देगी'

सीएम योगी ने यह भी बताया कि अगर स्मार्ट आंगनबाड़ी केंद्र होगा तो आपका मानदेय भी स्मार्ट होना चाहिए। मैंने विभाग से कहा है कि जल्द मानदेय का प्रस्ताव आगे बढ़ाओ, सम्मानजनक मानदेय मिलना चाहिए, मतलब न्यूनतम मानदेय की गारंटी मिलनी चाहिए। जो भी प्रदेश हित में काम करेगा, प्रदेश के बचपन को संवारेगा, राज्य सरकार उसके साथ खड़ी होकर उसे सम्मानजनक जीवन प्रदान करने के लिए काम करेगी।

 Writen By: Geeta Sharma