Delhi Budget 2026: 24 मार्च मंगलवार को दिल्ली विधानसभा में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने कार्यकाल का दूसरा एवं एक लाख तीन हजार 700 करोड़ का रिकॉर्ड बजट पेश किया। बजट पेश करने से पहले सीएम रेखा गुप्ता ने देवी-देवताओं को प्रणाम किया। फिर सुबह 11 बजे से बजट भाषण शुरू हुआ। इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों पर हमला करते हुए कहा कि पिछली सरकारों ने केवल घोषणाएं कीं और काम नहीं किया। वहीं खास बात यह है कि इस बजट का 21 % हिस्सा ग्रीन बजट के लिए निर्धारित है। दावा किया जा रहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में राजधानी के प्रति व्यक्ति आय 5 लाख रुपये प्रतिवर्ष से ऊपर पहुंच चुकी है। साथ ही सीएम रेखा गुप्ता ने कई बड़े ऐलान भी किए है।


जानें बजट की खास बातें

1 बजट में कुल10 फोकस एरिया निर्धारित किए गए हैं, जिनमें इंफ्रास्ट्रक्चर विकास पर ज्यादा फोकस रहेगा।
2 MCD को पहली बार 11,600 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
3 लोग निर्माण विभाग को 5,921 करोड़ रुपये और शहरी विकास विभाग को 7,000 करोड़ रुपये आवंटित किए गए।
4 यमुना विकास बोर्ड को 300 करोड़ रुपये दिए गए।
5 अनधिकृत कालोनियों के विकास के लिए 800 करोड़ रुपये का प्रावधान है।
6 दिल्ली को हरित बनाने की दिशा में लिए गए कई बड़े कदम

सड़कें और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रहेगा फोकस

1 दिल्ली की सड़कों को धूल मुक्त बनाने के लिए 1,392 करोड़ रुपये का प्रस्ताव रखा गया है।
2 विभिन्न स्थानों पर फुट ओवर ब्रिज बनाने के लिए आवंटित किए गए 25 करोड़ रुपये।
3 बारापूला एलिवेटेड कॉरिडोर फेस-3 के लिए गैप फंडिंग पूरी करते हुए 200 करोड़ रुपये दिए गए हैं।
4 लोनी रोड अंडरपास के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रस्ताव।
5 टिकरी, खानपुर, गाज़ीपुर मंडी का विकास किया जाएगा।

बिजली और पर्यावरण के लिए उठाए गए अहम फैसले

1 बिजली पर 3,942 करोड़ रुपये का बजट
2 दिल्ली सौर ऊर्जा की ओर तेजी से बढ़ेगी।
3 नालों पर लगेंगे सोलर पैनल।
4 बिजली के तारों को अंडरग्राउंड करने के प्रोजेक्ट शुरू किए गए हैं।
5 इससे सुरक्षा बढ़ेगी, दुर्घटनाएं कम होंगी और दिल्ली की सुंदरता निखरेगी।

महत्वपूर्ण घोषणाएं

1 दिल्ली के अन्य हिस्सों को नई दिल्ली की तरह विकसित करने की योजना।
2 सरकारी फ्लैटों की समस्या को दूर करने के लिए नई कॉलोनियां बनाई जाएंगी।
3 सरकार नया सचिवालय बनाने पर भी करेगी काम ।

वहीं सीएम रेखा गुप्ता ने बजट पेश करते हुए कहा कि यह बजट विकसित दिल्ली, हरित दिल्ली के संकल्प को पूरा करने की दिशा में एक अहम कदम है। बता दें, सरकार इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यावरण संरक्षण और नागरिक सुविधाओं को प्राथमिकता दे रही है।

Writen By: Geeta Sharma