Bihar Politics: 24 मार्च मंगलवार को JDU के अध्यक्ष को लेकर तस्वीर साफ हो गई। बता दें, चौथी बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेडीयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोपहर 2:30 बजे जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यालय सीएम नीतीश कुमार के निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। साथ ही निर्वाचन अधिकारी और जेडीयू नेता अनिल हेगड़े सर्टिफिकेट जारी करेंगे।

जेडीयू पार्टी के निर्वाचन अधिकारी करेंगे औपचारिक ऐलान

कहा जा रहा कि जेडीयू पार्टी के निर्वाचन अधिकारी अनिल हेगड़े इस फैसले का औपचारिक ऐलान करेंगे। इस दौरान JDU के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी कार्यालय में मौजूद रहेंगे। गौरतलब है कि नीतीश कुमार को चौथी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना जाएगा। बता दें, इससे पहले वह  2016 में पहली बार इस पद के लिए चुने गए थे, जब शरद यादव ने अध्यक्ष पद छोड़ा था।

2028 तक होगा जेडीयू राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यकाल

आपको बता दें, जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 22 मार्च को थी। और नामांकन वापस लेने का समय आज 24 मार्च मंगलवार सुबह 11 बजे तक था। ऐसी जानकारी है कि नीतीश कुमार के अलावा इस पद के लिए किसी अन्य ने नामांकन नहीं किया था, इसी कारण चुनाव नहीं हुआ। वहीं सीएम नीतीश चौथी बार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे। जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यकाल 2028 तक होगा।

जानें निशांत की क्या भूमिका होगी

जैसे की आप जानते ही होंगे की सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने भी जेडीयू ज्वॉइन कर ली है। अब वो भी अपने राजनीतिक सफर के लिए काफी सक्रिय दिखने लगे हैं। इतना ही नहीं वे कई राजनैतिक और सामाजिक कार्यक्रमों में निशांत कुमार दिखाई दिए।

2023 से राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं सीएम नीतीश

गौरतलब है कि साल 2020 में नीतीश कुमार ने खुद ही अध्यक्ष पद छोड़कर आरसीपी सिंह को यह जिम्मेदारी सौंप दी थी। जिसेक बाद में आरसीपी सिंह के बाद ललन सिंह अध्यक्ष बने। हालांकि, 2023 में ललन सिंह ने इस्तीफा दे दिया। इसके बाद एक बार फिर नीतीश कुमार ने पार्टी की कमान संभाल ली और तब से वे ही अध्यक्ष हैं।

 Writen By: Geeta Sharma