बंगाल चुनाव से पहले राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई है। इसी कड़ी में महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने सीएम ममता बनर्जी पर बड़ा हमला बोला है। नागपुर में मीडिया से बातचीत करते हुए बावनकुले ने कहा, बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ही बताए कि कौरव कौन हैं और पांडव कौन हैं। क्योंकि हमारे 5 पांडव चुनाव जीतने के लिए काफी हैं। रही बात कौरवों की फौज की वे तो उनके पास हैं।

'बूथ कैप्चर करके चुनाव जीतना चाहती है सीएम ममता'

आगे बावनकुले ने कहा, ''कौरवों की राजनीति ममता बनर्जी करती हैं, हम नहीं करते हैं। हमारे प्रधानमंत्री जी जो सच्चाई की और ईमानदारी की बात करके चुनाव लड़ना चाहते हैं। लेकिन ममता बनर्जी कौरव जैसे बूथ कैप्चर करके चुनाव जीतना चाहती हैं। बंगाल चुनाव में साफ हो जाएगा की जनता किसके साथ है।

सीएम ममता ने अपने बयान में क्या कहा था?

गौरतलब है कि सीएम ममता बनर्जी ने गुरुवार को ब‌र्द्धमान के पांडवेश्वर और बीरभूम जिले में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा और चुनाव आयोग पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि TMC को को पांडव और भाजपा को कौरव बताया था। कहा था कि यह चुनाव कौरवों के साथ पांडवों की लड़ाई है। जिसके बाद से ममता बनर्जी भाजपा के निशाने पर आ गई।

'पीएम और सरकार का बहुत-बहुत आभार'

केंद्र सरकार ने तेल संकट के बीच पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम कर दी है। इस पर उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की जनता की ओर से पीएम और सरकार का बहुत-बहुत आभार व्यक्त करता हूं। केंद्र सरकार ने यह निर्णय लिया है जिसे आम जनता को उम्मीद थी।

 Writen By: Geeta Sharma