Mamata Banerjee Protest Against SIR: पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी अक्सर अपने बेबाक बयानों के वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। बता दें, एक बार फिर सीएम ममता चर्चाओं में बनी हुई हैं। लेकिन इस बार सीएम ममता SIR के खिलाफ अनोखे तरीके से अपनी नाराजगी जाहिर की है। जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें, SIR के खिलाफ अपने विरोध के 5वें दिन उन्होंने वोटर लिस्ट से कथित तौर पर नाम हटाने को लेकर पहले एक बोर्ड पर 'SIR' और 'गायब' लिखकर सांकेतिक रूप से दिखाया फिर उसे मिटा दिया।

ड्राइंग के जरिए सीएम ममता ने SIR का जताया विरोध

बता दें, सेंट्रल कोलकाता में मेट्रो चैनल पर धरने के स्टेज पर सीएम ममता बनर्जी एक स्टैंड पर रखे हरे बोर्ड पर रंगों से ड्राइंग बनाती दिखीं। ड्राइंग बोर्ड के ऊपर, उन्होंने 'SIR'लिखा, और बीच में सफेद रंग से 'गायब' शब्द। इसके बाद फिर ममता बनर्जी ने बोर्ड पर कई छोटे टेढ़े-मेढ़े गोले और मैप जैसी एक बड़ी आउटलाइन बनाई और धीरे-धीरे हरे बोर्ड के कुछ हिस्सों को सफेद रंग से रंग दिया, जो साफ तौर पर वोटरों के नाम लिस्ट से हटाए जाने का प्रतीक था। जब सीएम ड्राइंग कर रही थीं, उसी समय CEC एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे।


ममता बनर्जी 6 मार्च से SIR के खिलाफ कर रहीं विरोध प्रदर्शन

मिली जानकारी के मुताबिक ममता बनर्जी 6 मार्च से विरोध प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने दावा किया कि SIR की वजह से 2026 के असेंबली इलेक्शन से पहले राज्य में बड़े पैमाने पर असली वोटर्स के नाम हटाए गए हैं। वहीं पिछले महीने तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ने भी इलेक्शन कमीशन पर 'BJP के इशारों पर नाचने' और पश्चिम बंगाल में असली वोटर्स को वोट देने से रोकने की कोशिश करने का आरोप लगाया है।

SIR को लेकर सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई

वहीं पश्चिम बंगाल में SIR प्रक्रिया के खिलाफ ममता बनर्जी और अन्य TMC सांसदों की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई है। कोर्ट ने यह आदेश दिया कि चुनाव आयोग HC के CJ से सलाह करके एक नोटिफिकेशन जारी करें, जिसमें एक पूर्व CJ और अन्य जजों को लेकर अपीलेट ट्रिब्यूनल बनाया जाए। और ये ट्रिब्यूनल उन अपीलों पर सुनवाई करेगा जिनकी अर्जी ज्यूडिशियल ऑफिसर खारिज कर रहे हैं।

 Writen By: Geeta Sharma