इस शुक्रवार सिनेमाघरों में दो नई फिल्मों ने एंट्री ली, जिनमें रश्मिका मंदाना की 'कॉकटेल 2' और सामंथा रुथ प्रभु की 'मां इंति बंगारम' शामिल हैं। दोनों फिल्मों को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला और पहले ही दिन इनके बीच बॉक्स ऑफिस पर दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला। वहीं, पहले से चल रही कुछ फिल्मों ने भी अपनी पकड़ बनाए रखी है।

'कॉकटेल 2' ने की दमदार शुरुआत

रश्मिका मंदाना, शाहिद कपूर और कृति सेनन अभिनीत 'कॉकटेल 2' ने रिलीज के पहले दिन शानदार प्रदर्शन किया। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने लगभग 13.50 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही सिनेमाघरों में इसकी औसत ऑक्यूपेंसी करीब 20 प्रतिशत दर्ज की गई।

'मां इंति बंगारम' का भी अच्छा प्रदर्श

सामंथा रुथ प्रभु की एक्शन ड्रामा 'मां इंति बंगारम' ने भी पहले दिन संतोषजनक कारोबार किया। फिल्म ने ओपनिंग डे पर करीब 5.35 करोड़ रुपये जुटाए। दर्शकों की अच्छी मौजूदगी के चलते इसकी ऑक्यूपेंसी 30.9 प्रतिशत रही।

'पेद्दी' की कमाई का सिलसिला जारी

राम चरण की फिल्म 'पेद्दी'बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत प्रदर्शन कर रही है। पहले सप्ताह में फिल्म ने 193.55 करोड़ रुपये और दूसरे सप्ताह में 34.45 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। रिलीज के 16वें दिन भी फिल्म ने 1.75 करोड़ रुपये जोड़े, जिससे इसका कुल इंडिया नेट कलेक्शन 229.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

'है जवानी तो इश्क होना है' की रफ्तार धीमी

रोमांटिक ड्रामा 'है जवानी तो इश्क होना है' की कमाई अब धीमी पड़ती नजर आ रही है। फिल्म ने पहले सप्ताह में 37.70 करोड़ रुपये और दूसरे सप्ताह में 11.70 करोड़ रुपये का कारोबार किया। 15वें दिन फिल्म की कमाई 29 लाख रुपये रही, जिसके बाद इसका कुल नेट कलेक्शन 49.69 करोड़ रुपये हो गया।

'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिल रहा फायदा

कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी है। पहले सप्ताह में फिल्म ने 6.55 करोड़ रुपये कमाए थे। दूसरे सप्ताह के पहले दिन इसकी कमाई सिर्फ 8 लाख रुपये रही, जिससे कुल नेट कलेक्शन 6.65 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

 

 

Written By Toshi Shah