भारतीय जनता पार्टी की सेंट्रल इलेक्शन कमेटी की बैठक 18 मार्च 2026 को हुई थी। बता दें कि इस बैठक की अध्यक्षता नितिन नबीन ने की थी। बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी राजनाथ सिंह और अमित शाह समेत पार्टी के अन्य बड़े नेता भी मौजूद रहे। जानकारी के मुताबिक इस बैठक में पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए 9 उम्मीदवारों के नाम तय किए गए है।

घोषित उम्मीदवारों की सूची इस प्रकार है

  • मन्नादिपेट सीट: ए. नमासिवायम
  • ओस्सुडु (एससी) सीट: ई. थीप्पैनथन
  • कालापेट सीट: पी.एम.एल. कल्याणसुंदरम
  • राज भवन सीट: वी.पी. रामलिंगम
  • मुदलियारपेट सीट: ए. जॉनकुमार
  • मानावेली सीट: एम्बलम आर. सेल्वम
  • थिरुनल्लार सीट: जी.एन.एस. राजशेखरन
  • नेरावी-टी.आर. पट्टिनम सीट: टीकेएसएम मीनाक्षीसुंदरम
  • माहे सीट: ए. दिनेशन

पुडुचेरी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटा बीजेपी

बीजेपी ने पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए अपनी तैयारी को और मजबूत कर लिया है। उम्मीदवारों के नाम सामने आने के बाद अब चुनाव को लेकर गतिविधियां और तेज होने की संभावना है। आने वाले दिनों में यहां चुनाव प्रचार और तेज होने वाला है। पुडुचेरी में 9 अप्रैल को विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे और 4 मई को वोटों की गिनती की जाएगी। इसके अलावा पश्चिम बंगाल, असम , केरल और तमिलनाडु में भी विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं, जिसकी तारीख तय कर दी गई है। इसको लेकर अलग-अलग पार्टियों ने उम्मीदवारों के नाम जारी किया है।

 Written By Toshi Shah