बिग-बॉस और सोशल मीडिया स्टार रजत दलाल ने आज यानी रविवार 29 मार्च 2026 को अपनी शादी की तस्वीरें साझा कर इंटरनेट पर तहलका मचा दिया। लंबे समय से अपने रिश्ते और शादी को लेकर हल्की-हल्की हिंट देने वाले रजत ने फैंस को पूरी तरह चौंका दिया हैं। रजत दलाल बिग-बॉस और 'द 50' जैसे शो से जाने जाते हैं, रजत ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की सुंदर तस्वीरें पोस्ट की, जो तेजी से वायरल हो रही हैं।
गुपचुप शादी का किया खुलासा
तस्वीरें पोस्ट करने से पहले रजत ने अपनी इंस्टा स्टोरी में एक छोटा वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने कहा कि वे जिंदगी के एक नए अध्याय की शुरुआत करने जा रहे हैं और अपने फैंस से आशीर्वाद मांगा। कुछ ही देर बाद उन्होंने अपनी शादी का खुलासा करते हुए पोस्ट शेयर की।
View this post on Instagram
दुल्हन और दूल्हा की झलक
रजत ने ऑफ-व्हाइट शेरवानी पहनी थी, जबकि उनकी पत्नी लाल ब्राइडल लहंगे में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। पोस्ट में उन्होंने कैप्शन लिखा – “जीवन के एक नए पहलू की शुरुआत।” जैसे ही तस्वीरें साझा की गईं, कमेंट सेक्शन बधाइयों से भर गया। फैजल शेख ने लिखा – “बहुत-बहुत मुबारक मेरे भाई”, वहीं एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया ने भी दोनों को शुभकामनाएं दीं। कुछ फैंस और सेलिब्रिटीज़ इस बात पर हैरान रह गए कि क्या ये सच में शादी है या AI के जरिए बनाई गई तस्वीरें।
Written By Toshi Shah