Bhooth Bangla Box Office: 16 करोड़ रुपये की दमदार ओपनिंग करने वाली हॉरर-कॉमेडी 'भूत बंगला' ने वीकेंड पर भी शानदार कमाई जारी रखी। अक्षय कुमार स्टारर इस फिल्म ने 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में एंट्री ली थी और पहले तीन दिनों तक लगातार बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया। आइए जानते हैं रविवार को फिल्म ने कितने करोड़ बटोरे।

'भूत बंगला' का बॉक्स ऑफिस धमाका, 2026 की चौथी सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म बनी

'भूत बंगला' की बॉक्स ऑफिस पर जीत का सिलसिला लगातार जारी है। रिलीज के सिर्फ तीन दिनों में इस फिल्म ने साल की 7 फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए 2026 की टॉप 10 फिल्मों में चौथा स्थान हासिल कर लिया है। खास बात यह है कि फिल्म ने 'मर्दानी 3' को पछाड़कर यह पोजिशन अपने नाम की है।

ये हैं 2026 की भारत की टॉप 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

1.धुरंधर 2: 1141 करोड़

2.बॉर्डर 2: 362.76 करोड़

3.ओ’रोमियो: 83.35 करोड़

4.भूत बंगला: 58 करोड़ (3 दिन की कमाई के आंकड़े)

5.मर्दानी 3: 52.99 करोड़

6.द केरल स्टोरी 2: 52.25 करोड़

7.इक्कीस: 36.25 करोड़

8.अस्सी: 11.42 करोड़

9.दो दीवाने शहर में: 7.98 करोड़

10. तू या मैं: 7.2 करोड़

'भूत बंगला' कलेक्शन Day 3

अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी 'भूत बंगला' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने पेड प्रीव्यू समेत 16 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी। दूसरे दिन इसने 19 करोड़ रुपये का दमदार कलेक्शन किया, वहीं तीसरे दिन यानी रविवार को फिल्म ने 20.16 करोड़ रुपये (अब तक) की कमाई कर डाली है।

इसके साथ ही 'भूत बंगला' ने पहले ही वीकेंड में 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म का नेट इंडिया कलेक्शन अब 55.16 करोड़ रुपये पहुंच गया है, जबकि इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 65.79 करोड़ रुपये हो चुका है।

डे-वाइज कलेक्शन:

पेड प्रीव्यू – 3.75 करोड़ रुपये
डे 1 – 12.25 करोड़ रुपये
डे 2 – 19 करोड़ रुपये
डे 3 – 20.16 करोड़ रुपये (अब तक)

Written By - Namita Verma