UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव में अभी काफी समय बाकी है। लेकिन तमाम राजनीतिक दलों ने चुनाव के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। इसी कड़ी में अखिलेश यादव ने अपने वोटरों को साधने के लिए बड़ा दांव खेला है। जानकारी के मुताबिक खिलेश यादव 22 मार्च को ''मूर्ति देवी-मालती देवी'' महिला सम्मान की शुरुआत करेंगे। वहीं इस शुरुआत को महिला वोटरों को साधने की कोशिश बताया जा रहा है।

1 लाख की सम्मान राशि महिलाओं के देगी सपा

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने चुनाव 2027 के लिए राजनीतिक दांव चला है। वे ''मूर्ति देवी-मालती देवी'' महिला सम्मान की शुरुआत करेंगे। बताया जा रहा कि मूर्ति देवी अखिलेश यादव की दादी और मालती देवी मां का नाम है। फूलन देवी, सावित्री बाई फुले, अहिल्याबाई होल्कर, बेगम अख्तर, महादेवी वर्मा, सरस्वती अम्माल, सरोजिनी नायडू, इस्मत चुगताई, ऊदा देवी, रानी लक्ष्मी बाई समेत अन्य विभूतियों के नाम पर 20 कैटेगरी में अवार्ड की शुरुआत करेंगे। इसकी जानकारी खुद अखिलेश यादव लखनऊ पार्टी मुख्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए देंगे।

मिशन 2027 के लिए सीएम योगी ने की बैठक

वहीं दूसरी तरफ सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ भी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे हैं। सीएम योगी ने मिशन 2027 को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक की थी। मुख्यमंत्री ने आरएसएस पदाधिकारियों के साथ विधानसभा चुनाव की रणनीति साझा की।

बसपा प्रमुख मायावती ने कार्यकर्ताओं को किया सचेत

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी तैयारी में जुट गई है। बता दें, लखनऊ में बसपा प्रमुख मायावती की अध्यक्षता में बीते दिनों बड़ी बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में 1400 से ज्यादा पदाधिकारी शामिल हुए। इस बैठक में संगठन को बढ़ाने को लेकर मंथन किया गया।

Writen By: Geeta Sharma