ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) और अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) हाल ही में मुंबई के एक ग्रैंड वेडिंग में शामिल हुए। जहां, उन्होंने अपने बॉलीवुड वाले अंदाज में लोगों को खूब एंटरटेन किया। बता दें कि इस शादी में ऐश्वर्या और अभिषेक जब एक साथ डांस फ्लोर पर नजर आए तो उन्होंने पूरी लाइमलाइट लुट ली। इस दौरान ऐश्वर्या और अभिषेक को सलमान खान (salman khan) के पॉपुलर सॉन्ग सलाम-ए-इश्क पर थिरकते हुए देखा गया। डांस फ्लोर पर ऐश्वर्या और अभिषेक का साथ नीता अंबानी (Nita Ambani) ने भी बखूबी दिया। ऐश्वर्या, अभिषेक और नीता अंबानी के डांस वीडियो ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया था।

नीता अंबानी ने डांस में ऐश्वर्या और अभिषेक को दी कड़ी टक्कर

बता दें कि यह जश्न मुदित अडानी और अनन्या दीवानजी की शादी की था। ऐश्वर्या राय कितनी बेहतरीन डांसर हैं, ये तो हर कोई जानता है, लेकिन, अभिषेक बच्चन ने भी तहलका मचा दिया। वहीं, इस कपल के साथ नीता अंबानी ने जमकर डांस की, और ऐश्वर्या, अभिषेक को कड़ी टक्कर दी, जिसे देख हर कोई हैरान रह गया।  

ऐश्वर्या और अभिषेक ने जमकर किया एंजॉय

इस खास मौके पर ऐश्वर्या ने डार्क ब्लू सूट पहन रखा था, जबकि अभिषेक बच्चन ने व्हाइट ट्राउजर के साथ ब्लू बंदगला शेरवानी पहन वाइफ के साथ ट्विनिंग किया था। ऐश्वर्या और अभिषेक ने दोस्तों और मेहमानों के साथ जमकर एंजॉय करते हुए देखा गया।

आराध्या भी आईं नजर

वहीं, नीता अंबानी ने भी इस खास मौके पर पन्ना हरे रंग का ट्रेडिशनल आउटफिट पहना था। बता दें इस फंक्शन की कुछ तस्वीरों को ओरी ने भी इंस्टाग्राम पर शेयर की है। बता दें कि ओरी के शेयर तस्वीरों में ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के संग उनकी बेटी आराध्या भी नजर आ रही हैं।

सचिन तेंदुलकर के बेटे के शादी में कपल आएं थे नजर

इस फंक्शन से पहले ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन को एक साथ सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर और सानिया की शादी में देखा गया था। इस शादी से भी कपल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी।

 Written By Toshi Shah