इन दिनों सोशल मीडिया पर अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत को लेकर एक पुराना दावा फिर चर्चा में है। दावा किया जा रहा था कि फिल्म रिवॉल्वर रानी की शूटिंग के दौरान किसिंग सीन करते समय उन्होंने अभिनेता और कॉमेडियन वीर दास के होंठ काट दिए थे और निर्देशक के "कट" कहने के बाद भी सीन जारी रखा था। अब इस पूरे मामले पर वीर दास ने खुद प्रतिक्रिया देकर इन दावों को पूरी तरह गलत बताया है।

एक्टर होंठ से निकला खून

यह चर्चा तब तेज हुई जब वरिष्ठ पत्रकार ने एक बातचीत के दौरान इस घटना का जिक्र किया। उनके अनुसार, फिल्म की शूटिंग में एक पैशनेट किसिंग सीन के दौरान कंगना अपने किरदार में इतनी डूब गई थीं कि सीन खत्म होने के बाद भी नहीं रुकीं, जिससे वीर दास के होंठ से खून निकल आया।

फैलाई जा रही हैं झूठी बातें

हालांकि, वीर दास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस कहानी का स्पष्ट खंडन किया, उन्होंने लिखा कि यह पूरी तरह काल्पनिक और मनगढ़ंत कहानी है, उन्होंने यह भी कहा कि कंगना रनौत बेहद प्रोफेशनल कलाकार हैं और वह उन्हें आज भी एक बेहतरीन अभिनेत्री मानते हैं। उनके मुताबिक, कंगना के बारे में झूठी बातें फैलाई जा रही हैं और इस तरह की अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है।

कंगना रनौत ने काट लिए थे वीर दास के होंठ, कट बोलने के बाद भी नहीं रूकी एक्ट्रेस? कॉमेडियन ने खुद बताई सच्चाई

कंगना रनौत ने भी दी प्रतिक्रिया

वीर दास की इस सफाई पर कंगना रनौत ने भी प्रतिक्रिया दी, उन्होंने अभिनेता का धन्यवाद करते हुए तंज भरे अंदाज में कहा कि किसी ने अपनी कल्पनाओं को सच जैसा दिखाने के लिए इस तरह की कहानी गढ़ दी है, उन्होंने इस पूरे दावे को हास्यास्पद बताते हुए इसे बेबुनियाद करार दिया।

कौन हैं वीर दास

गौरतलब है कि वीर दास अभिनय के साथ-साथ स्टैंडअप कॉमेडी की दुनिया का भी बड़ा नाम हैं, उन्हें वर्ष 2023 में उनके नेटफ्लिक्स कॉमेडी स्पेशल Vir Das: Landing के लिए International Emmy Award for Best Comedy से सम्मानित किया गया था, उन्होंने बदमाश कंपनी, दिल्ली बेली और गो गोवा गॉन जैसी फिल्मों में भी काम किया है।

वीर दास ने दिया इस मामल में बयान

वीर दास के आधिकारिक बयान के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि किसिंग सीन के दौरान उन्हें घायल किए जाने का वायरल दावा तथ्यात्मक रूप से सही नहीं है और इसे खुद अभिनेता ने अफवाह बताया है।

 

 

Written By Toshi Shah