सनी देओल (Sunny Deol)  स्टारर फिल्म ‘लाहौर 1947’ (Lahore 1947) इन दिनों खूब चर्चा में हैं, इसी बीच सोशल मीडिया और कई रिपोर्ट्स ने यह दावा किया था कि फिल्म ‘लाहौर 1947’ का नाम बदलकर ‘बंटवारा 1947’ कर दिया गया है, लेकिन अब फिल्म के प्रोड्यूसर आमिर खान (Aamir Khan) ने इन खबरों को पूरी तरह गलत बताते हुए साफ कर दिया है कि फिल्म का टाइटल नहीं बदला गया है।

नाम में कोई बदलाव नहीं-आमिर खान

एक रिपोर्ट के मुताबिक आमिर खान ने एक बयान में कहा कि फिल्म के नाम को लेकर जो खबरें सामने आ रही हैं, वे सही नहीं हैं, उन्होंने कहा कि उनकी फिल्म का नाम ‘लाहौर 1947’ ही है और इसमें किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है।

इन अटकलों पर आमिर खान ने लगाए विराम

दरअसल, पिछले कुछ दिनों से इंटरनेट पर यह चर्चा तेज जो गई थी कि फिल्म का नाम बदलकर ‘बंटवारा 1947’ रखा दिया जाएगा। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया कि भारत-पाकिस्तान के मौजूदा राजनीतिक माहौल को देखते हुए लाहौर शब्द विवाद पैदा कर सकता है, इसलिए नाम बदलने पर विचार किया गया। हालांकि आमिर खान के बयान के बाद इन अटकलों पर विराम लग गया है।

फिल्म से लोगों को हैं बहुत उम्मीद

बता दें कि यह फिल्म मशहूर निर्देशक राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बन रही है और इसमें मुख्य भूमिका में सनी देओल नजर आएंगे। खास बात यह है कि सनी देओल और राजकुमार संतोषी की जोड़ी इससे पहले घायल, दामिनी और घातक जैसी सफल फिल्में दे चुकी है। इस वजह से दर्शकों को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं।

चर्चित नाटक से प्रेरित हैं फिल्म

फिल्म की कहानी भारत के विभाजन यानी 1947 के दौर की पृष्ठभूमि पर आधारित है। यह कहानी मशहूर लेखक असगर असगर वजाहत के चर्चित नाटक “जिस लाहौर नई देख्या ओ जम्या ही नहीं” से प्रेरित बताई जाती है। इसमें उस समय के सामाजिक और मानवीय दर्द को दिखाया जाएगा, जब विभाजन के कारण लाखों लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा था।

फिल्म में सनी देओल के साथ दिखेगी प्रीति जिंटा

फिल्म में सनी देओल के साथ प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, अली फजल, करण देओल और अभिमन्यु सिंह भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का संगीत ए. आर. रहमान ने तैयार किया है।

13 अगस्त 2026 को रिलीज होगी फिल्म

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म 13 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने की योजना है। फिलहाल आमिर खान के बयान के बाद यह साफ हो गया है कि फिल्म अपने मूल नाम “लाहौर 1947” के साथ ही रिलीज होगी।

   Written By Toshi Shah