तेलुगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और बॉलीवुड स्टार दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की आगामी साइंस-फिक्शन फिल्म, जिसे पहले AA22xA6 के नाम से जाना जा रहा था, अब आधिकारिक तौर पर ‘राका’ (Raaka) नाम के साथ सामने आ चुकी है। इस फिल्म का निर्देशन लोकप्रिय निर्देशक Atlee कर रहे हैं।

जन्मदिन पर जारी किया पोस्टर

आज यानी 8 अप्रैल 2026 को अपने 44वें जन्मदिन के खास मौके पर Allu Arjun ने फिल्म ‘राका’ का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज किया। इस पोस्टर में उनका बेहद अलग और खतरनाक अंदाज देखने को मिला, जिसे देखकर फैंस हैरान रह गए, उनके चेहरे का आधा हिस्सा एक डरावने, जानवर जैसे पंजे से ढका हुआ नजर आता है, जबकि उनकी आंखों में गहरी तीव्रता और रहस्य झलकता है।

अलग-अलग भाषाओं में जारी किया गया पोस्टर

पोस्टर शेयर करते हुए अल्लू अर्जुन ने लिखा, “इंतजार खत्म हुआ, #RAAKA के लिए तैयार हो जाइए!” दिलचस्प बात यह है कि यह पोस्टर चार अलग-अलग भाषाओं में जारी किया गया, जिससे साफ है कि फिल्म को पैन-इंडिया स्तर पर रिलीज करने की योजना है।

दीपिका पादुकोण ने पोस्ट कर कही ये बात

वहीं दीपिका पादुकोण ने भी फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए लिखा, “एक ऐसी कल्पना के लिए तैयार हो जाइए जो सीमाओं से परे है,” जिससे फिल्म के भव्य और अलग कॉन्सेप्ट की झलक मिलती है।

फिल्म में हो सकते हैं ये ये स्टार्स

‘राका’ में अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण  मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। इसके अलावा जान्हवी कपूर, मृणाल ठाकुर, रश्मिका मंदानाऔर राम्या कृष्णन के शामिल होने की चर्चाएं भी हैं, हालांकि अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

2027 में रिलीज हो सकती हैं राका

रिलीज की बात करें तो ‘राका’ को 2027 की गर्मियों में सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है, खासकर अल्लू अर्जुन के नए अवतार ने पहले ही काफी चर्चा बटोर ली है।

   Written By Toshi Shah