पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा ने हाल ही में अपना नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने गाजियाबाद के RKGIT में स्टेज शो के दौरान हुई चौंकाने वाली घटना के बारे में बात की। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कॉलेज प्रबंधन से अनुरोध किया कि वह उस छात्र को माफ कर दे। वहीं, मंच पर कूदने वाले छात्र ने भी सिंगर से माफी मांगी है।

सुरक्षा की नजर में स्टेज छोड़नी पड़ी सिंगर को, छात्र ने की फिजिकल टच की कोशिश

सुनंदा शर्मा एक फेस्टिवल के लिए कॉलेज गई थीं। उनके स्टेज शो के दौरान अचानक एक छात्र स्टेज पर कूद आया, जिससे सिंगर और दर्शक दोनों ही सकते में आ गए। स्टेज पर आने के तुरंत बाद, सुनंदा ने अपनी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्टेज छोड़ दिया। वहीं, सुरक्षा टीम ने तुरंत उस छात्र को स्टेज से बाहर निकाल लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक ने सिंगर के पास जाकर उन्हें छूने की कोशिश की और फिर उनके पैरों पर गिर पड़ा। इस अचानक हुई हरकत और फिजिकल टच की कोशिश से सिंगर डर गई थीं।

सुनंदा शर्मा का घटना के बाद पहला बयान

पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने गाजियाबाद के RKGIT कॉलेज में स्टेज शो के दौरान हुई घटना के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि उस समय हर कोई डर गया था और उन्हें छात्र को स्टेज पर देखकर जोर से चिल्लाना पड़ा। सुनंदा ने माना कि इस तरह की स्थिति के लिए वे तैयार नहीं थीं। सिंगर ने फैंस को बताया कि कॉलेज ने उस छात्र के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। हालांकि, उन्होंने कॉलेज मैनेजमेंट से अपील की कि छात्र को माफ कर दें, क्योंकि उन्हें लगता है कि छात्र की नीयत खराब नहीं थी।

https://www.instagram.com/reel/DWvM1r3kycF/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

अपने वीडियो संदेश में उन्होंने सीधे उस छात्र से कहा कि उसे इस घटना से सबक सीखना चाहिए और अपने प्यार का इजहार सही तरीके से करना चाहिए। सुनंदा शर्मा ने फैंस का शुक्रिया अदा किया कि उन्होंने उन पर इतना प्यार दिखाया। उन्होंने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'कई बार किसी के प्यार जताने का तरीका गलत हो जाता है।'

स्टेज पर चढ़ने वाले छात्र ने भी एक वीडियो जारी कर सुनंदा शर्मा से माफी मांगी। उसने कहा कि वह सिंगर का बड़ा फैन है और इसी वजह से उनके पैर छूने की कोशिश की। छात्र ने अपनी गलती स्वीकार की और इस घटना के लिए माफी मांगी।

सुनंदा शर्मा: पंजाबी म्यूजिक की ‘न्यू बॉस लेडी’

Sunanda Sharma - Punjabi Singer - DryTickets.com.au

सुनंदा शर्मा पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री की एक चर्चित सिंगर हैं और उन्होंने कुछ हिंदी गाने भी गाए हैं। उनके लोकप्रिय गानों में बिल्ली अख, पटाके, जट्ट यमला, कोके, मोरनी, सैंडल, बन, दूजी वार प्यार, और चंडीगढ़ का छोकरा शामिल हैं। सुनंदा को भारत की म्यूजिक इंडस्ट्री में ‘न्यू बॉस लेडी’ के रूप में भी जाना जाता है। इसके अलावा, उन्होंने 2024 में कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी।

Written By - Namita Verma