Crime News: आगरा से मानवता को शर्मसार कर देने वाली खबर समाने आई है। जहां आपसी विवाद के चलते किराएदार ने अपने ही मकान मालिक की बेटी को मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं अब इस मामले के जांच में पुलिस जुटी हुई है।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, यह पूरा मामला आगरा के थाना ताजगंज का है। जहां एक जूता कारखाना संचालक की 8 साल की बेटी का शव घर में रहने वाले किराएदार के कमरे में मिला। जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार जूता कारखाना संचालक दिनेश कुमार की 8 वर्षीय बेटी मंगलवार दोपहर 2:00 बजे से लापता थी। परिजनों ने तलाश शुरू की लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद परिजनों ने ताजगंज थाने में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले में पुलिस ने जांच शुरू की। जांच में पुलिस ने पाया कि घर के बाहर लगे CCTV कैमरे में बच्ची दोपहर में पड़ोस की दुकान से सामान लेकर घर जाती दिखी। जिसके बाद पुलिस की जांच घर पर ही टिक गई।
आटे वाले ड्रम में मिली बच्ची का शव
इसके बाद रात 11:00 बजे डॉग स्क्वायड बुलाया गया। जांच के बाद मकान के ऊपरी हिस्से के कमरे में रहने वाले किराएदार सुनील के कमरे की तलाशी ली गई। तलाशी में आटे वाले ड्रम में बालिका का शव बरामद हुआ। फिलहाल पुलिस किराएदार को पकड़ने के लिए लगातार दबिश दे रही है। हालांकि अभी तक किराएदार सुनील का पता नहीं चला सका है।
बच्ची की जान लेकर लिया थप्पड़ का बदला
वहीं बच्ची के पिता का कहना है कि 5 महीने पहले किराया न मिलने पर उन्होंने सुनील के कमरे में ताला डाल दिया था। जिसे लेकर सुनील और उनके बीच से विवाद हुआ था। साथ रहने वाले उनके बड़े भाई देवेंद्र ने सुनील को थप्पड़ मार दिया था। इस पर किराएदार ने गंभीर अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। हालांकि पुलिस सुनील की तलाश कर रही है।
Writen By: Geeta Sharma