Kanpur News: कानपुर में मंदिर के एक पुजारी की नॉनवेज खाते हुए फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फिर क्या था गुस्साए लोगों ने महंत की सरेराह पिटाई कर दी। हालांकि पुलिस ने महंत को भीड़ से छुड़ाकर सुरक्षित थाने ले गई। वहीं बताया जा रहा यह पूरा मामला रावतपुर इलाके का है।
क्या है पूरा मामला?
वायरल हो रहे वीडियो में कानपुर के भूतेश्वर मंदिर के महंत पूजा पाठ में पूरा दखल रखने वाले श्री प्रशांत गिरी जी महाराज उर्फ गोलू महाराज है। बताया जा रहा कि मीट खाते हुए वीडियो वायरल होने के बाद लोग उन्हें कई दिनों से तलाश रहे थे। जब वह सड़क पर दिखे तो लोगों ने उनके साथ जमकर मारपीट की। भक्तों की नाराजगी इस कदर निकली कि महंत को बीच सड़क पर लोगों ने पीट दिया। रावतपुर पुलिस ने महंत को भीड़ से निकाल कर उनकी जान बचाई। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।
महंत की हरकत से भक्तों में गुस्सा
फिलहाल रावतपुर थाना पुलिस को महंत के साथ हुई पिटाई के मामले में महंत की ओर से मिलने वाली तहरीर का इंतजार कर रही है। हालांकि मंदिर के आरती प्रमुख प्रशांत गिरी जी कि इस हरकत से भक्तों में बेहद नाराजगी है।
पुलिस ने महंत को भीड़ से बचाया
बता दें, घटना के दौरान पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद पुजारी को भीड़ से बचा सुरक्षित थाने ले गई। घायल पुजारी ने पुलिस को दी तहरीर में दावा किया कि फोटो एडिट कर वायरल की गई है। आगे बताया कि उन्हें बदनाम करने के लिए उनकी पुरानी तस्वीर के साथ छेड़छाड़ की गई है।
Writen By: Geeta Sharma