Hapur Fire News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से भीषण आग लगने की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा कि जिले में एक फैक्ट्री आग की चपेट में आ गई। जिसके बाद से हड़कप मच गया। फिलहाल मौक पर पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ियां मौजूद है। आग पर काबू पाने की कोशिश जुटी है।

कूलर बनाने के फैक्ट्री में लगी आग

जानकारी के अनुसार एक कूलर बनाने के फैक्ट्री में आग लगने की घटना हुई। यह फैक्ट्री धौलाना थाना क्षेत्र में स्थित UPSIDC के A to Z फेज-2 में हैं। बताया जा रहा कि आग की लपटें इतनी तेज हैं कि देखते ही देखते उसने पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया।

3 घंटे से आग पर काबू पाने की कोशिश जारी

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब 3 घंटे से दमकल विभाग आग बुझाने के प्रयास जारी हैं। वहीं घटना के वजह से स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। इससे पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई।

शॉर्ट सर्किट से आग लगने का अंदेशा

शुरूआती जांच में फैक्ट्री में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। इस हादसे में फैक्ट्री मालिक को लाखों रुपये के माल और मशीनरी का भारी नुकसान होने की आशंका है। फिलहाल मौके पर मौजूद कई टीमें आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही हैं।

अग्निकांड से भारी नुकसान की आशंका

गनीमत रही कि अभी तक इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हालांकि फायर ब्रिगेड की कई टीमें मौके पर मौजूद हैं। आग पर पूरी तरह से काबू करने की कोशिश जारी हैं। प्रशासन ने इस अग्निकांड मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। फिलहाल दमकल की टीम के जवान आग बुझाने में जुटे हुए हैं।

Writen By: Geeta Sharma