Maharashtra News:  महाराष्ट्र के विदर्भ में यवतमाल के पास बड़ी दुर्घटना होने से टल गई। कहा जा रहा कि चलती बस में अचानक आग लग गई। जिससे बस में सवार सभी यात्रियों में डर का माहौल हो गया। बताया जा रहा इस बस में 10 यात्री सफर कर थे। लेकिन अब सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे है। वहीं इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

ड्राइवर की सूझ-बूझ से बची यात्रियों की जान

शुरूआती जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र के विदर्भ में यवतमाल के पास चलती मिनी ट्रैवलर बस में आग लग गई। इस घटना में 10 यात्रियों की जान बच गई। कहा जा रहा कि आग लगते ही ड्राइवर ने सूझ-बूझ दिखाते हुए वाहन को तुरंत रोका। सभी यात्रियों ने बस से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।

चलती गाड़ी में लगी आग

वर्धा से नांदेड जा रही एक मिनी ट्रैवलर बस में यवतमाल शहर के पास एयरपोर्ट परिसर में अचानक आग लगने की घटना सामने आई। वहीं मिनी ट्रैवलर बस आग की चपेट में आकर जलकर खाक हो गई। यह घटना बीते शनिवार 21 मार्च की बताई जा रही है।

धू-धूकर जलती नजर आई बस

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग किसी तरह वाहन से दूर भाग रहे हैं। इस दौरान, मिनी ट्रैवलर बस जलती नजर आ रही है। उसमें से निकलता हुआ धुआं आसमान में छा रहा है। हालांकि गनीमत यह रही कि सभी यात्री तुरंत गाड़ी से उतर आए और कोई भी आग की चपेट में नहीं आया।

बस में सवार थे 10 यात्री

जलती हुई बस में 10 यात्री सवार थे। बता दें, मिनी ट्रैवलर बस का नंबर महाराष्ट्र का बताया जा रहा है। हालांकि सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कोशिश की। हालांकि, आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

 Writen By: Geeta Sharma