मध्य प्रदेश के खंडवा जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बता दें कि खंडवा में 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, यह घटना गुरुवार रात की है, जब बुजुर्ग महिला अपने गांव के खेत में बने झोपड़े में अकेली थी।इसी दौरान चार नकाबपोश आरोपी वहां पहुंचे और वारदात को अंजाम दे दिया।
पीड़ित बुजुर्ग महिला ने बेटी को बताई सारी आपबीती
जानकारी के मुताबिक घटना के बाद पीड़ित बुजुर्ग महिला ने अगले दिन सुबह अपनी बेटी को इसके बारे में जानकारी दी। बता दें कि महिला की बेटी दूसरे गांव में रहती है। सूचना मिलते ही वह अपनी मां को लेकर जिला अस्पताल पहुंची, जहां उनका इलाज शुरू किया गया। डॉक्टरों के अनुसार, महिला को हमले के दौरान चोटें भी आई हैं, हालांकि फिलहाल वह खतरे से बाहर बताई जा रही हैं।
SIT टीम गठित की गई
बता दें कि मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक मनोज राय के अनुसार, इस मामले में केस दर्ज किया गया है, जो गैंगरेप से संबंधित है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) का गठन किया है, जिसका नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कर रहे हैं। बता दें कि आरोपियों की तलाश के लिए तीन अलग-अलग पुलिस टीमें लगाई गई हैं।
आरोपियों पर 10 हजार का इनाम
जानकारी के मुताबिक पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी में मदद करने के लिए सूचना देने पर 10,000 रुपये का इनाम भी घोषित किया है।फिलहाल पुलिस आसपास के इलाकों में छानबीन कर रही है और संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। बता दें कि पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी भी कर रही है।
Written By Toshi Shah