अगर आप इस वीकेंड घर बैठे शानदार मनोरंजन की तलाश में हैं, तो नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई साउथ की नई फिल्में और सीरीज आपकी वॉचलिस्ट का हिस्सा बन सकती हैं। एक्शन, कॉमेडी, रोमांस और फैंटेसी जैसे अलग-अलग जॉनर की ये पेशकश दर्शकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही हैं। आइए जानते हैं उन पांच टाइटल्स के बारे में, जिन्हें इस सप्ताह जरूर देखा जा सकता है।

सुपर सुब्बू

हल्की-फुल्की कॉमेडी और भावनात्मक ड्रामा पसंद करने वालों के लिए 'सुपर सुब्बू' 'Super Subbu' एक अच्छा विकल्प है। फिल्म में संदीप किशन मुख्य भूमिका में नजर आते हैं, जिन्होंने एक शिक्षक का किरदार निभाया है। कहानी हास्य और प्रेरणादायक घटनाओं के साथ आगे बढ़ती है, जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखती है।

सीज़न 1 (क्लिप 2): सुपर सुब्बू

पेद्दी

राम चरण अभिनीत 'पेद्दी' 'Peddi' बड़े पर्दे पर रिलीज के बाद अब नेटफ्लिक्स पर भी दर्शकों का ध्यान खींच रही है। यह एक्शन और ड्रामा से भरपूर फिल्म है, जिसमें दमदार अभिनय और बड़े स्तर का प्रोडक्शन देखने को मिलता है। हालांकि फिल्म फिलहाल हिंदी में उपलब्ध नहीं है, लेकिन तेलुगु समेत अन्य दक्षिण भारतीय भाषाओं में इसे देखा जा सकता है।

Peddi (Ram Charan, Janhvi Kapoor)

ब्लास्ट

अर्जुन सरजा स्टारर 'ब्लास्ट' 'Blast' एक्शन और कॉमेडी का शानदार मिश्रण है। सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद अब यह ओटीटी पर भी दर्शकों का मनोरंजन कर रही है। तेज रफ्तार कहानी, जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस और हल्के-फुल्के हास्य के कारण यह फिल्म वीकेंड के लिए बढ़िया विकल्प बनती है।

Blast OTT release: थिएटर्स के बाद ओटीटी पर होगा 'ब्लास्ट', कब और कहां  स्ट्रीम होगी Arjun Sarja की मार्शल आर्ट्स थ्रिलर? - blast ott release arjun  sarja starrer martial arts thriller to

सिंग गीतम

तेलुगु भाषा की यह म्यूजिकल फैंटेसी ड्रामा फिल्म अपने अनोखे विषय और बेहतरीन प्रस्तुति के लिए चर्चा में है। दिग्गज निर्देशक सिंगीतम श्रीनिवास राव के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी रहस्यमयी गांव कुबेरपुरम के इर्द-गिर्द घूमती है। संगीत, कल्पना और भावनाओं का सुंदर मेल इसे खास बनाता है।

Sing Geetam_hook_primary

गुरतुकोस्तुन्नयी

रोमांटिक कॉमेडी पसंद करने वाले दर्शकों के लिए 'गुरतुकोस्तुन्नयी' 'Gurtukostunnayai' एक मनोरंजक विकल्प है। इसकी कहानी संतोष नाम के युवक के जीवन में घटने वाली मजेदार घटनाओं पर आधारित है। पारिवारिक माहौल में देखी जा सकने वाली यह सीरीज हल्के-फुल्के मनोरंजन के साथ भावनात्मक स्पर्श भी देती है।

 ईटीवी की जीत के बाद गुरतुकोस्तुन्नयी नेटफ्लिक्स पर पहुंची

 

Written By Toshi Shah