Healthy Lungs Tips: बढ़ते प्रदूषण और खराब लाइफस्टाइल के बीच फेफड़ों की सेहत आज एक बड़ी चिंता बनती जा रही है। हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार स्मोकिंग और एयर पॉल्यूशन लंग्स को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाते हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर 'लंग्स डिटॉक्स' के नाम पर कई दावे किए जाते हैं, लेकिन मेडिकल साइंस में इसका कोई ठोस प्रमाण नहीं है।
स्मोकिंग से फेफड़े होते है खराब
हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, फेफड़ों को स्वस्थ रखने का सबसे प्रभावी तरीका स्मोकिंग छोड़ना है। क्योंकि धूम्रपान फेफड़ों में सूजन पैदा करता है और लंबे समय में गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है। अच्छी बात यह है कि स्मोकिंग छोड़ने के बाद फेफड़े खुद को काफी हद तक ठीक करने लगते हैं और उनकी कार्यक्षमता भी धीरे-धीरे बेहतर हो जाती है।
प्रदूषण फेफड़ों के बड़ा खतरा
इसके अलावा, बढ़ता हुआ प्रदूषण भी फेफड़ों के लिए बड़ा खतरा बन चुका है। हवा में मौजूद सूक्ष्म कण सांस के जरिए शरीर में प्रवेश कर लंग्स को नुकसान पहुंचाते हैं। विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि अधिक प्रदूषण वाले इलाकों में जाने से बचें और बाहर निकलते समय एन-95 मास्क का इस्तेमाल करें। जब AQI ज्यादा हो, तो सुबह की सैर से परहेज करें और घर के अंदर ही एक्सरसाइज करना बेहतर विकल्प है।
नियमित व्यायाम होंगे लंग्स हेल्दी
फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए नियमित व्यायाम भी बेहद जरूरी है। रोजाना कम से कम 30 मिनट वॉक या हल्की जॉगिंग करने से लंग्स की क्षमता बढ़ती है। इसके साथ ही योग और ब्रीदिंग एक्सरसाइज भी फायदेमंद साबित होती हैं। प्राणायाम जैसे अभ्यास फेफड़ों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।
डाइट में हरी सब्जियों को करे शामिल
खानपान का भी लंग्स की सेहत पर सीधा असर पड़ता है। डाइट में हरी सब्जियां, ताजे फल और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर खाद्य पदार्थ शामिल करना चाहिए। ये शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं और फेफड़ों को नुकसान से बचाते हैं।
Written By: Geeta Sharma