पश्चिम एशिया में चल रही जंग के चलते वैश्विक स्तर पर संकट बढ़ता जा रहा है और देश में भी लोग इसके प्रभाव को लेकर चिंतित हैं। हालांकि सरकार ने स्थिति पर नियंत्रण होने और घबराने की जरूरत नहीं होने की आश्वासन दी है। बता दें कि इसी बीच बड़ी खबर यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार शाम को इस मामले पर देश के मुख्यमंत्रियों से बातचीत करेंगे। यह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग शाम 6:30 बजे आयोजित की जाएगी।
PM Narendra Modi will interact with CMs tomorrow evening through video conferencing on the West Asia conflict to review preparedness and plans of states. Meeting to focus on ensuring synergy of efforts in the spirit of ‘Team India’. pic.twitter.com/CxOKdk2HcV
— ANI (@ANI) March 26, 2026
चुनाव वाले राज्यों के मुख्यमंत्री नहीं होंगे बैठक में शामिल
जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी की शाम 6:30 बजे होने वाली वीडियो कॉन्फ्रेंस में चुनावी राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल नहीं होंगे, क्योंकि वहां आचार संहिता लागू है। वहीं, ईरान युद्ध के बीच देश के कई हिस्सों से जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग की खबरें मिलने के कारण यह बैठक बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
एलपीजी और पेट्रोल-डीजल संकट पर भी हो सकती है विशेष चर्चा
देश के कई हिस्सों में इस संकट के बीच एलपीजी और पेट्रोल-डीजल की कालाबाजारी की खबरें सामने आ रही हैं। इसके बावजूद केंद्र सरकार बार-बार लोगों से कह चुकी है कि घबराहट में जमाखोरी न करें और अफवाहों पर ध्यान न दें। सरकार ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोल-डीजल और गैस की कोई कमी नहीं है। पीएम मोदी की वीडियो कॉन्फ्रेंस के बाद कालाबाजारियों और जमाखोरों के खिलाफ कड़ा अभियान चलाए जाने की संभावना है।
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने LPG की कमी की फेक न्यूज़ पर क्या कहा, यहा देखिए
#WATCH | जम्मू: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा, "अफसोस की बात ये है कि जब हुकूमत की ओर से बात की जाती है तो उसे कोई नहीं सुनता लेकिन अफवाहों पर सभी यकीन करते हैं। मैंने पिछले दिनों एक रिव्यू मीटिंग की उसमें नियमपूर्वक ये तय हुआ कि फिलहाल किसी भी चीज की कमी नहीं… pic.twitter.com/uSrTeL2h2Z
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 26, 2026
काला बाजारी पर सख्ती और अर्थव्यवस्था को मजबूत रखने के निर्देश
प्रधानमंत्री ने मौजूदा हालात का फायदा उठाने वाले काला बाजारियों और जमाखोरों के खिलाफ सख्त रुख अपनाने का निर्देश दिया है और राज्य सरकारों को आवश्यक वस्तुओं की निगरानी और जमाखोरी पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी है। उन्होंने कहा कि संकट के समय आम जनता को महंगाई से बचाना शासन की प्राथमिकता होनी चाहिए। पश्चिम एशिया में हुए नुकसान की भरपाई में दुनिया को समय लगेगा, लेकिन भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत है और युद्ध के प्रभावों से निपटने के लिए एक 'इंटर-मिनिस्ट्रियल ग्रुप' बनाया गया है। इसके साथ ही सरकार एलपीजी और पीएनजी (PNG) के इस्तेमाल को बढ़ावा दे रही है, ताकि घरेलू गैस की आपूर्ति सुचारू बनी रहे।
Written By - Namita Verma