homemade Kuttu ka Atta: हर साल नवरात्रि पर व्रत रखने वाले लोग कुट्टू के आटे से अपना भोजन बनाते हैं। लेकिन मिलावटी कुट्टू का आटा खाने से हजारों लोग हर बार अस्पताल पहुंच जाते हैं। व्रत करने वाले लोगों के पास पेट भरने का एक मात्र साधन कुट्टू ही रहता है। लेकिन मिलावटी कुट्टू सेहत को नुकसान और हानिकारक प्रभाव देता है। अगर हम आपको कहें की आप घर पर ही आसानी से कुट्टू का आटा बना सकते हैं तो आप भी इस बात पर यकिन नहीं करेंगे, लेकिन यह सच है। आज हम आपको आसान तरीके से कुट्टू का आटा घर पर कैसे तैयार किया जाए वह बताएंगे?
मिलावट की होती है धोखाधड़ी
फालाहार के तौर पर नवरात्रि में कुट्टू के आटे से बनी पूरी और रोटियों से लेकर पकौड़ी व हलवा बनाते हैं। इसके लिए वह बाजार में दुकानों पर बिकने वाला खुला कुट्टू का आटा खरीदकर लाते हैं। जिसमें कितना प्रतिशत मिलावट किया गया है। इसकी कोई गारंटी नहीं है। कुछ जगहों पर कुट्टू के आटे की क्वालिटी बेहतरीन मिलती है। लेकिन ज्यादातर दुकानों पर मिलावट की धोखाधड़ी हो ही जाती है। लेकिन आज हम आपकों साबुत कुट्टू के दानों से ताजा कुट्टू का आटा किस तरह से तैयार किया जाता है वह बताते है? जिसे बनाकर आप भी टेस्टी खाना तैयार कर सकते हैं।
घर पर कुट्टू का आटा तैयार करना मुश्किल नहीं है। इसे बनाने के लिए ज्यादा चीजों और झंझट लेने की भी जरूरत नहीं होती है। नवरात्रि के 9 दिनों में व्रत के लिए घर पर कुट्टू का आटा बनाने के लिए आपको क्या चाहिए?
1 कप साबुत कुट्टू के दाने (इसे जरूरत के हिसाब से बढ़ा भी सकते हैं।)
घर पर कुट्टू का आटा आसान तरीके से बनाने के लिए साबुत कुट्टू को अच्छे से साफ कर लें। क्योंकि इसमें कई बार कंकड़ भी मौजूद होते हैं। अगर आपको लगता है कि इसे धोना जरूरी है, तो इसे धोकर धूप में अच्छे से सुखा लें। दानों में नमी बिलकुल भी नहीं रहनी चाहिए। अगर जरा भी नमी रहेगी तो आटा आसानी से नहीं पीसेगा और स्टोर करने में भी दिक्कत आएगी।
2. गैस पर एक सूखी कढ़ाही रखें। उसमें कुट्टू के दाने डालकर मध्यम आंच पर 3 से 5 मिनट तक हल्का भूने। दानों को लगातार चलाते रहें। उन्हें ज्यादा भूनना नहीं। यहां आपको बता दें कि अगर आप कुट्टू के आटे को बगैर भूने पीसना चाहते हैं, तो इस स्टेप को आप न करें। आप दानों को बस सूखा लें।
3 दानों जब ठंडे हो जाएं तो इन्हें मिक्सर ग्राइंडर में डालकर बारीक पीस लें। तैयार आटे को एक छलनी में डालकर छान लें। अगर छलनी में मोटे दाने बच जाएं तो उन्हें आप फिर से पीस लें। इस तरह आपका ताजा कुट्टू का आटा तैयार हो जाएगा।
4. कुट्टू के आटे को सूखे और साफ एयरटाइट डिब्बे में भरकर ठंडी और सूखी जगह पर रखें।
किन बातों की रखें सावधानी
कुट्टू का आटा पीसते के लिए कुट्टू को अच्छे से सुखा लें।
ग्राइंडर में एक बार में ज्यादा कुट्टू न पीसे। दानों को भूनते समय चलाते रहना बेहद जरूरी है।
तो इस नवरात्रि आप भी घर पर इन आसान तरीकों से कुट्टू के आटे को तैयार करके स्वादिष्ट पूरी, पराठा, रोटी और पकौड़ी बना सकते हैं। जिससे आपकी सेहत भी सही रहेगी और मिलावट से भी आप बच जाएंगे।