भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल एक बार फिर सुर्खियों में बने हूए हैं। इस बार चर्चा क्रिकेट के मैदान पर उनके प्रदर्शन को लेकर नहीं, बल्कि राजनीति में उनकी नई पारी को लेकर हो रही है। बता दें कि युजवेंद्र चहल ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सदस्यता स्वीकार कर ली है। पार्टी ने उन्हें राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा की कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य (Special Invitee) बनाया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। हालाकिं इससे पहले चहल ने ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरपाल मौर्य से मुलाकात की थी।
Highlights:
| - क्रिकेटर युजवेंद्र चहल को बीजेपी के राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा की कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया। - पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने चहल को नई जिम्मेदारी सौंपी। - चहल ने पीएम मोदी, अमित शाह और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया। |
युजवेंद्र चहल ने जताया पार्टी नेतृत्व का आभार
नई जिम्मेदारी मिलने के बाद युजवेंद्र चहल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर बीजेपी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरपाल मौर्य को भी धन्यवाद दिया।
चहल ने अपने संदेश में कहा कि भाजपा परिवार में उन्हें जगह और सम्मान देने के लिए वह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के आभारी हैं। उन्होंने इस जिम्मेदारी को सम्मान के रूप में स्वीकार किया।
भाजपा परिवार में मुझे स्थान व मान-सम्मान देने के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, आदरणीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी व ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमरपाल मौर्य जी का हार्दिक आभार प्रकट करता हूँ।🙏🏻
— Yuzvendra Chahal (@yuzi_chahal) November 21, 2026
यह भी पढ़ें: अररिया हादसे में 6 युवकों की मौत, प्रत्येक परिवार को 25 लाख मुआवजा और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग
ओबीसी मोर्चा की नई कार्यकारिणी में कई नियुक्तियां
बीजेपी ने राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा में चहल के अलावा कई अन्य नेताओं को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। असम के जोगेन मोहन, ओडिशा की ममता मोहंता, उत्तर प्रदेश के संगम लाल गुप्ता, महाराष्ट्र के बबनराव रावजी चौधरी, दिल्ली के सतप्रकाश राणा, बिहार के अर्जुन सहनी और उत्तर प्रदेश की संगीता बलवंत बिंद को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
वहीं, दिल्ली के गजेंद्र यादव, कर्नाटक के प्रमोद मध्वराज और छत्तीसगढ़ के ललित चंद्राकर को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। इसके अलावा मोर्चे में सात नए राष्ट्रीय सचिव समेत अन्य पदाधिकारियों की भी नियुक्ति की गई है।
यह भी पढ़ें: झांसी में SSP के दरबार पहुंचीं महिलाएं, पुलिस पर हफ्ता वसूली और संरक्षण के आरोप; पुलिस ने कबूतरा डेरे पर मारा छापा
क्रिकेट में भी जारी है चहल का सफर
हरियाणा के रहने वाले युजवेंद्र चहल भारतीय क्रिकेट में अपनी लेग स्पिन के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने 2016 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था। चहल वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और 2019 क्रिकेट विश्व कप में भी टीम का हिस्सा थे।
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में भी चहल का प्रदर्शन शानदार रहा है। वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, राजस्थान रॉयल्स और पंजाब की टीमों के लिए खेल चुके हैं। हाल ही में उन्होंने रेड-बॉल क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया था, जबकि सीमित ओवरों के क्रिकेट में उनका खेल जारी है।
यह भी पढ़ें: छतरपुर के सिजई धाम में 75 गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह, CM मोहन यादव ने नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद
EPFO Pension Update 2026: लाखों पेंशनर्स की उम्मीदें, क्या बढ़ेगी मासिक पेंशन? |Minimum Pension Hike