नई दिल्ली: गुजरात के कच्छ जिले में हुए भीषण सड़क हादसे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। प्रधानमंत्री ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों और घायलों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की है। PM मोदी ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को 2 लाख रुपये और हादसे में घायल हुए लोगों को 50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की

दरअसल, इस हादसे में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई। इसे लेकर सोशल मीडिया  X पर एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने PM मोदी का संदेश शेयर किया, जिसमें उन्होंने उन परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया। इसके साथ ही PM मोदी ने हादसे में घायल हुए लोगों के जल्द ठीक होने की कामना की। इस संदर्भ में PM ने कहा कि, गुजरात के कच्छ में हुए हादसे में लोगों की मौत से दुखी हूं। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदना है। घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हूं।

मृतक के परिजनों को 2 लाख और घायलों 50 हजार रुपये मिलेंगे 

इसके साथ ही  PM मोदी ने प्रभावित परिवारों के लिए आर्थिक मदद का ऐलान करते हुए कहा कि, जिन लोगों की जान गई है, उनके परिवार वालों को PMNRF से 2 लाख रुपये की मदद दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे। इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राजस्थान के कोटा जिले में हुए एक सड़क हादसे में नौ लोगों की मौत पर दुख जताया और हर मृतक के परिवार वालों को प्रधानमंत्री नेशनल रिलीफ फंड (PMNRF) से 2 लाख रुपये की मदद देने का घोषणा की, जबकि हादसे में घायल हुए लोगों को 50,000 रुपये दिए जाने का ऐलान किया। 
 

ये भी पढ़ें- 'नीतीश सेतु' के उद्घाटन में नीतीश कुमार की गैरमौजूदगी पर JMM नेता मनोज पांडे का बड़ा बयान