Donald Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक बयान अंतरराष्ट्रीय राजनीति में नई चर्चा का विषय बन गया है। अपने बयान में ट्रंप ने 11 विमानों को मार गिराए जाने का जिक्र किया और इसी दौरान भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर भी बड़ी बात कह दी। उनके इस बयान के बाद एक बार फिर अमेरिका, भारत और दक्षिण एशिया से जुड़े कूटनीतिक घटनाक्रम पर सबकी नजरें टिक गई हैं।
लेकिन सवाल यह है कि ट्रंप ने जिन 11 विमानों का जिक्र किया, वे किस घटना से जुड़े हैं? और प्रधानमंत्री मोदी को लेकर उन्होंने आखिर क्या कहा? आइए, पूरी खबर को विस्तार से समझते हैं।
ट्रंप ने 11 विमानों को गिराए जाने का किया दावा
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध शुरू हो गया था। भारत ने कंगाल मुल्क को घुटनों पर ला दिया था। दो दिन बाद ट्रंप ने ऐलान कर दिया था कि दोनों देशों के बीच सीजफायर हो गया। इसके कुछ दिनों बाद ही ट्रंप ने युद्ध रूकवाने का क्रेडिट ले लिया था। साथ ही उन्होंने दावा किया था कि इस युद्ध के दौरान कई विमान मार गिराए गए थे।
हालांकि उन्होंने ये नहीं बताया कि यह विमान किस देश के गिरे है। वहीं एक बार फिर क्वाड सम्मेलन में ट्रंप में भारत-पाकिस्तान युद्ध का जिक्र किया और दावा किया कि युद्ध के दौरान 11 विमान गिरे थे। जिसने एक फिर ऑपरेशन सिदूंर की चर्चाओं को शुरू कर दिया है।
Donald Trump ने PM Modi लेकर क्या कहा?
पीएम मोदी ने जब कहा, 'शैल वी गो', तब जापान की पीएम ताकाइची और ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री अल्बानीज थोड़ा हैरान से नज़र आए जबकि ट्रंप पत्रकारों से अपनी बातचीत जारी रखे हुए।"
बाद में ट्रंप ने सहयोगियों के बारे में कहा, "इन लोगों और इन देशों के साथ हमारे बहुत अच्छे संबंध हैं और शुरुआत से ही ऐसे रहे हैं। मैं इन तीनों के साथ लंबे समय से रहा हूं। वे शानदार लोग हैं और मेरे दोस्त हैं, इसलिए इससे मदद मिलती है।"
ट्रंप ने आगे मुस्कुराते हुए पीएम मोदी की ओर इशारा करते हुए कहा, "और वैसे, वह बहुत टफ़ आदमी हैं, बस यह बता दूं।" फिर ताकाइची की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा, "और वह तो शायद उनसे भी ज़्यादा टफ़ हैं। और हम भी ठीक हैं।"