Nushrratt Bharuccha Accident: नुसरत भरुचा बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्रियों में से एक हैं। 'प्यार का पंचनामा' और 'आकाशवाणी' जैसी फिल्मों से दर्शकों के बीच पहचान बनाने वाली नुसरत भरूचा इस समय एक कथित हादसे को लेकर सुर्खियों में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेत्री इन दिनों इंडोनेशिया के बाली में एक प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रही थीं, जहां उनके साथ दुर्घटना हो गई।

Nushrratt Bharuccha hospitalised after sustaining injury in Bali

शूटिंग के दौरान घायल होने की खबर

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि शूटिंग के दौरान हुए हादसे में नुसरत भरूचा घायल हो गईं। इसके बाद उन्हें बाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चलने की बात कही जा रही है।

OMG! Nushrratt Bharuccha meets with an accident in Bali; To undergo spine  surgery –

हालांकि, अभी तक नुसरत को लगी चोट की गंभीरता या हादसे की वास्तविक वजह को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। साथ ही, इस खबर की अभिनेत्री या उनकी टीम की ओर से आधिकारिक पुष्टि भी सामने नहीं आई है। ऐसे में फिलहाल उनकी सेहत से जुड़ी जानकारियों को रिपोर्ट्स के आधार पर ही देखा जा रहा है।

Nushrratt Bharuccha accident: नुसरत भरुचाचा भीषण अपघात; बालीच्या रुग्णालयात  उपचार सुरू, चाहत्यांची धाकधूक वाढली! | मनोरंजन फोटोज - News18 Marathi

पहले भी विदेश में फंसी थीं अभिनेत्री

यह पहली बार नहीं है जब नुसरत भरूचा विदेश में किसी मुश्किल परिस्थिति के कारण चर्चा में आई हैं। इससे पहले 2023 में इजरायल में हुए संघर्ष के दौरान भी अभिनेत्री वहां फंस गई थीं। बाद में उन्हें सुरक्षित भारत वापस लाया गया था।

OMG! Nushrratt Bharuccha meets with an accident in Bali; To undergo spine  surgery –

इन फिल्मों में आएंगी नजर

वर्कफ्रंट की बात करें तो नुसरत भरूचा की आगामी परियोजनाओं में 'घूसखोर पंडत' का नाम शामिल है। इस फिल्म में Manoj Bajpayee मुख्य भूमिका में नजर आएंगे और इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किए जाने की जानकारी सामने आई है।

Family Were Upset...': Nushrratt Bharuccha Says She Felt 'Attacked' After  Viral RCB Video With 'Moaning'

ये भी पढ़ें: क्लाइमेक्स ने उड़ाए दर्शकों के होश! अजय देवगन की फिल्म पर आया जबरदस्त रिएक्शन

इसके अलावा नुसरत का नाम Tiger Shroff की एक आगामी अनटाइटल्ड फिल्म से भी जोड़ा जा रहा है। फिलहाल फैंस अभिनेत्री की सेहत को लेकर आधिकारिक अपडेट का इंतजार कर रहे हैं।