दिल्ली में आयोजित मिंत्रा के 'उत्सव' थीम वाले फेस्टिव फैशन इवेंट में आर्ट कलेक्टर और रियलिटी टीवी पर्सनैलिटी शालिनी पासी ने अपने शानदार अंदाज से सबका ध्यान खींचा। मेटा के को-होस्ट किए गए इस स्टार-स्टडेड आयोजन में बॉलीवुड एक्ट्रेस त्रिप्ति डिमरी के साथ कई जाने-माने डिजिटल क्रिएटर्स भी शामिल हुए। शालिनी पासी ने इस मौके पर सिर से पैर तक ब्लश-पिंक रंग का आउटफिट पहनकर फैशन स्टेटमेंट पेश किया।

Shalini Passi says she 'loves drama in fashion': Everyone's playing it so  safe that it's almost boring | Hindustan Times

दादा-दादी के साथ दिवाली की यादें

मीडिया से बातचीत में शालिनी पासी ने भारतीय त्योहारों से जुड़ी अपनी बचपन की यादें साझा कीं। उन्होंने बताया कि उनके लिए दादा-दादी के साथ दिवाली मनाना सबसे खूबसूरत अनुभवों में से एक था। इसके अलावा वह होली और जन्माष्टमी के अवसर पर भी अपने दादा-दादी के साथ मंदिर जाया करती थीं।

Shalini Passi Is The Same Person On-Screen And Off-Screen, 'If I Feel  Something, I Do It, I Own It'

पासी ने कहा कि भारतीय त्योहार केवल उत्सव नहीं, बल्कि संस्कृति, प्रार्थना और परिवार के साथ जुड़ने का माध्यम भी हैं। बचपन से ऐसे माहौल में पली-बढ़ी होने के कारण वह इन परंपराओं को बेहद संजोकर रखती हैं।

मिंत्रा और मेटा की साझेदारी को बताया जरूरी

मिंत्रा और मेटा के इस सहयोग पर बात करते हुए पासी ने इसे समय की जरूरत बताया। उन्होंने कहा कि मेटा ने लोगों के अनुभव और माहौल को काफी बदल दिया है और इस साझेदारी को लेकर आगे देखने के लिए काफी कुछ है। उन्होंने इवेंट में शामिल होने पर खुशी भी जताई।

A fan favourite from Netflix's 'Fabulous Lives vs Bollywood Wives' – @ shalini.passi displayed her signature flair in our bespoke diamond and  emerald set. #BCJainJewellersbyVikash #shalinipassi . . . [Shalini Passi,  Latest Collection,

जब उनसे पूछा गया कि त्योहारों में ऐसी कौन-सी चीज है जिसकी और जरूरत होनी चाहिए, तो उनका जवाब था, फूल। उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि त्योहारों के दौरान हर जगह और ज्यादा फूल होने चाहिए।

खुराना बहनों ने बताया पंजाबी परिवार का फेस्टिव मूड

डिजिटल क्रिएटर्स कृतिका और दीक्षा खुराना ने भी अपने पंजाबी परिवार में त्योहार मनाने की यादें साझा कीं। उन्होंने बताया कि त्योहारों के दौरान घर में अच्छा खाना, सजावट, रोशनी और रिश्तेदारों का एक साथ आना माहौल को खास बना देता है।

Powder Grey Chandelier Pearl Drop Saree Set (DEEKSHA KHURANA) - Vvani


कृतिका ने अपनी पसंदीदा फेस्टिव डिश के तौर पर आटे के हलवे का जिक्र किया और बताया कि उनकी बहन इसे बेहद स्वादिष्ट बनाती हैं। वहीं, अतिरिक्त फेस्टिव कैलोरी बर्न करने के सवाल पर दीक्षा खुराना ने कहा कि फिलहाल कैलोरी की चिंता छोड़कर त्योहार का पूरा आनंद लेना चाहिए।

Kritika Khurana

ये भी पढे़ं: आयुष्मान खुराना की 'मुपापा' में हुई श्रेया चौधरी की एंट्री, फैंस हुए एक्साइटेड