salman khan bashed scout-love gill: 'बिग बॉस 20' में इन दिनों लव गिल और स्काउट ओपी का रिश्ता चर्चा का विषय बना हुआ है। दोनों के बीच कभी भाई-बहन जैसा रिश्ता देखने को मिला, तो अब उनके बीच नजदीकियों की खबरें सामने आ रही हैं। पिछले कई हफ्तों से दोनों के रिश्ते को लेकर घरवालों और दर्शकों के मन में सवाल थे। अब वीकेंड का वार में सलमान खान ने इस मुद्दे पर खुलकर बात की और दोनों को एक-दूसरे से दूरी बनाने की सलाह दी।
सलमान खान ने लगाई लव और स्काउट की क्लास
वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने लव गिल और स्काउट ओपी के रिश्ते पर सवाल उठाए। सलमान ने लव से कहा कि वह स्काउट के इमोशन्स के साथ खेल रही हैं और उन्हें झूठी उम्मीदें दे रही हैं। वहीं, स्काउट को भी सलमान ने समझाया कि वह अपना गेम छोड़कर लव के पीछे भाग रहे हैं।
सलमान ने स्काउट से साफ कहा कि उनके मन में लव के लिए जो भावनाएं हैं, वे भाई-बहन वाली नहीं हैं। घर के बाकी सदस्यों से भी जब स्काउट की फीलिंग्स के बारे में पूछा गया, तो ज्यादातर लोगों ने माना कि स्काउट लव को पसंद करते हैं। हालांकि, स्काउट ने इस बात से इनकार कर दिया। इसके बाद सलमान ने दोनों को एक-दूसरे से कट-ऑफ करने की सलाह दी।
कनिका मान ने लव को समझाया
एपिसोड के बाद कनिका मान ने लव गिल से इस मामले पर बात की। उन्होंने कहा कि हमारे समाज में अक्सर किसी रिश्ते के खराब होने पर लड़की को ही जिम्मेदार ठहराया जाता है। ऐसे में लड़की को भी समय रहते पीछे हटने का फैसला लेना चाहिए।
लव ने अपनी सफाई में कहा कि स्काउट ने उन्हें बताया था कि वह बाहर भी इसी तरह रहते हैं और अपने करीबियों को लेकर काफी प्रोटेक्टिव हैं। इस पर कनिका ने उन्हें समझाया कि अगर ऐसा ही चलता रहा, तो कई रिश्ते खराब हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि अगर वह उनकी जगह होतीं, तो अब तक पीछे हट चुकी होतीं।
आम्रपाली दुबे ने स्काउट को दी सलाह
दूसरी तरफ आम्रपाली दुबे ने भी स्काउट ओपी को समझाया। उन्होंने कहा कि उन्हें पता है कि स्काउट काशवी से प्यार करते हैं, लेकिन उनके काम कुछ और ही कहानी बयां कर रहे हैं। अगर स्काउट चाहते हैं कि लोग उनकी सोच को समझें, तो उन्हें अपने व्यवहार में भी बदलाव करना होगा। अब देखना दिलचस्प होगा कि सलमान खान और घरवालों की सलाह के बाद लव और स्काउट अपने रिश्ते को लेकर क्या फैसला लेते हैं और क्या दोनों एक-दूसरे से दूरी बना पाएंगे।
ये भी पढ़ें: शादी से पहले लड़के की अनोखी डिमांड, इंटरनेट पर मचा बवाल!