Scout OP Love Gill: बिग बॉस 20 में इन दिनों स्काउट ओपी की पर्सनल लाइफ शो का सबसे बड़ा चर्चा का विषय बन गई है। कभी लवप्रीत कौर गिल के साथ उनकी नजदीकियों को लेकर सवाल उठते हैं, तो कभी उनकी मंगेतर काशवी हीरानंदानी का नाम सामने आ जाता है। लेकिन अब सवाल यह उठ रहा है कि आखिर स्काउट का गेम दिखाया जा रहा है या उनकी पर्सनल लाइफ को TRP का मसाला बनाया जा रहा है?

स्काउट और लव की बॉन्डिंग पर इतना बवाल क्यों?

दरअसल, शो में स्काउट और लव की दोस्ती लगातार चर्चा में रही है। दोनों की बॉन्डिंग को लेकर घर के अंदर और बाहर कई तरह की बातें होती रही हैं। वीकेंड का वार में सलमान खान ने भी स्काउट से उनके रिश्ते को लेकर सवाल किया। स्काउट ने साफ कर दिया कि लव उनके लिए सिर्फ एक कंटेस्टेंट हैं और उनके मन में कोई रोमांटिक फीलिंग नहीं है।

काशवी को बताया मंगेतर

इसके बाद स्काउट ने ऐसा खुलासा किया जिसने पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया। उन्होंने बताया कि काशवी उनकी गर्लफ्रेंड नहीं, बल्कि मंगेतर हैं। स्काउट के मुताबिक, काशवी ने पिछले 5-6 सालों में उनके लिए बहुत कुछ किया है और घर में उनके किसी भी व्यवहार से उन्हें दुख पहुंचता है तो स्काउट को अपराधबोध होता है।

क्या मेकर्स को मिल गया TRP का नया एंगल?

अब जरा सोचिए, एक तरफ स्काउट का गेम, दूसरी तरफ लव के साथ उनकी बॉन्डिंग और तीसरी तरफ काशवी का नाम। हर बार कहानी घूम-फिरकर उनकी पर्सनल लाइफ पर आ जाती है। ऐसे में दर्शकों के मन में सवाल उठना लाजिमी है कि क्या मेकर्स स्काउट की गेम स्ट्रेटजी से ज्यादा उनके रिश्तों को दिखाने में दिलचस्पी ले रहे हैं?

स्काउट के गेम पर कब होगी बात?

बिग बॉस जैसे रियलिटी शो में कंटेस्टेंट का गेम, रणनीति और परफॉर्मेंस सबसे अहम होने चाहिए। लेकिन अगर हर वीकेंड का वार में रिश्तों की चर्चा ही हावी रहेगी, तो स्काउट की असली गेमिंग कहां दिखाई देगी? अब देखना होगा कि आने वाले एपिसोड में स्काउट अपने गेम पर फोकस कर पाते हैं या फिर उनकी पर्सनल लाइफ ही शो का TRP एंगल बनी रहती है।

ये भी पढ़ें: सलमान खान का फूटा गुस्सा! coutop-love gill की नजदीकियों पर मचा बवाल, कनिका ने खोली पोल