रियलिटी शो 'Rise and Fall 2' में इन दिनों लगातार नए ट्विस्ट और टर्न देखने को मिल रहे हैं। इसी बीच शो में बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने बतौर गेस्ट एंट्री लेकर पूरे टावर का माहौल बदल दिया। राखी की एनर्जी और बेबाक अंदाज ने कंटेस्टेंट्स को खूब एंटरटेन किया। उन्होंने न सिर्फ कंटेस्टेंट्स के साथ जमकर मस्ती की, बल्कि कुछ सदस्यों को आईना दिखाते हुए खरी-खरी बातें भी कहीं।

Karam Yadav 2.0💛 on X: "लालू यादव जी की राजनीतिक फजीहत देखो राइज एंड फॉल 2'  में राखी सावंत, तेज प्रताप यादव की फजीहत करने के लिए लाई गई थी. ये सब

राखी सावंत ने मचाया धमाल

वीकेंड एपिसोड में राखी सावंत ने शो में शानदार एंट्री ली। उन्होंने 'Ultimate Ruler' तेज प्रताप यादव के सामने राधा बनकर डांस किया, जबकि तेज प्रताप कन्हैया के किरदार में नजर आए। इसके बाद राखी ने टावर में मौजूद ‘रूलर्स’ और ‘वर्कर्स’ के साथ जमकर मस्ती की।

Rise and Fall 2 episode update: Rakhi Sawant takes over tower as Anish  Bhagat is evicted | Television News | Zee News

राखी ने गौतम गुलाटी के साथ डांस किया, वहीं करण पटेल के साथ रोमांटिक अंदाज में परफॉर्मेंस देकर माहौल को और मजेदार बना दिया। मनीष के साथ भी उन्होंने खूब मस्ती की। इस दौरान मनीष ने राखी को गोद में उठा लिया, जिसे देखकर बाकी कंटेस्टेंट्स भी हंसते नजर आए। राज ने शाहरुख खान की मिमिक्री करके सभी का मनोरंजन किया।

स्वरा और प्रियंका को दी नसीहत

राखी की एंट्री सिर्फ मनोरंजन तक सीमित नहीं रही। उन्होंने स्वरा भास्कर और प्रियंका चाहर चौधरी से बातचीत के दौरान उनके गेम और रवैये को लेकर कुछ बेबाक बातें कहीं। अपने चुलबुले अंदाज में राखी ने दोनों को कुछ ऐसी बातें समझाईं, जिन्हें उन्होंने असलियत का आईना दिखाने जैसा माना।

राइज एंड फॉल 2' में प्रियंका चाहर चौधरी की एंट्री! स्वरा भास्कर का नाम भी  कंफर्म | Rise and Fall 2 Priyanka Chahar Choudhary and Swara Bhasker  Confirmed as Contestants

आधी रात टल्ली होकर कमरे में घुसा', स्वरा भास्कर से डायरेक्टर ने की गंदी  डिमांड, डरीं एक्ट्रेस - ott AajTak

वीरेंद्र सहवाग ने भी संभाली कमान

शो में होस्ट वीरेंद्र सहवाग ने भी कंटेस्टेंट्स के गेम पर अपनी राय रखी। उन्होंने काजल राघवानी के गेमप्ले की तारीफ करते हुए उन्हें 'वर्कर ऑफ द वीक' चुना। वहीं 'बारूद फैक्ट्री' टास्क में हार मानने पर कायरा को उन्होंने समझाया कि उसे दूसरों के लिए नहीं, बल्कि अपने गेम के लिए खेलना चाहिए।

क्या सलमान खान से ज्यादा पैसे छापेंगे वीरेंद्र सहवाग? राइज एंड फॉल शो की  फीस का दावा वायरल | Did Virender Sehwag Charge 12 Crore for Rise & Fall  Season 2? Here's

Rise and fall ganputi bappa more | Kajal Raghwani

चीटिंग विवाद ने बढ़ाया तनाव

इस बीच शो में चीटिंग के आरोपों को लेकर भी तनाव देखने को मिला। गौतम गुलाटी ने शहजाद पूनावाला से बातचीत करते हुए उन्हें अपनी हरकतों की जिम्मेदारी लेने की सलाह दी।

खुद नहीं पीता, लेकिन सलमान के लिए घर में इस एक्टर ने बनवाया बार, जानें  क्यों? - Gautam gulati says i dont drink but made bar at house for salman  khan home

Rise and Fall 2 confirmed list of contestants: Karan Patel to Gautam Gulati

'Rise and Fall 2' अमेजन एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम हो रहा है। शो की शुरुआत के महज 10 दिनों में सिवेत तोमर बाहर हो चुके हैं। वहीं स्वरा भास्कर, प्रियंका चाहर चौधरी, तेज प्रताप यादव, शहजाद पूनावाला, गौतम गुलाटी, करण पटेल और मनीष कश्यप जैसे सितारे शो का हिस्सा हैं।

ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट में राजपाल यादव को लगी फटकार, कहा- 'इस अहंकार को सही जगह रखो'