बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने प्रेग्नेंसी के बाद अपने लुक और वजन को लेकर हुई ऑनलाइन ट्रोलिंग के बीच सेल्फ-वर्थ और आत्मविश्वास बनाए रखने के महत्व पर बात की है।

Katrina Kaif on Self-Worth Amid Social Media Criticism

लंदन में अपने ब्यूटी ब्रांड K-Beauty के एक इवेंट में उन्होंने कहा कि लोगों को सोशल मीडिया पर होने वाली चर्चाओं को अपनी कीमत और आत्मविश्वास तय नहीं करने देना चाहिए।

Katrina Kaif's brown-coloured Toteme skirt features a unique dhoti-like  silhouette | Vogue India

कैटरीना के मुताबिक, हर किसी की राय को ध्यान में रखकर फैसले लेने की कोशिश इंसान की अपनी जिंदगी के निर्णय लेने की क्षमता को कमजोर कर सकती है। उन्होंने कहा कि अगर वह हर आलोचना को अपने काम पर हावी होने देतीं, तो डर के कारण आगे बढ़ना मुश्किल हो जाता।

katrinakaif x @kaybykatrina in 🇬🇧 Styled by @rheakapoor @sanyakapoor Mua  @danielcbauer Pictures by @marco.bahler

जिंदगी के हर पड़ाव पर खुद को स्वीकार करना जरूरी

कैटरीना ने अपने ब्यूटी ब्रांड की टैगलाइन 'इट्स K टू बी यू'के पीछे की सोच भी साझा की। उन्होंने कहा कि खुद को स्वीकार करना और वर्तमान में जैसे हैं, वैसे ही अपने प्रति ईमानदार रहना बेहद जरूरी है।

Katrina Kaif breaks silence on trolling and body-shaming after embracing  motherhood: 'I would have been paralysed with fear if..' | Hindi Movie News  - The Times of India

एक्ट्रेस ने बताया कि जिंदगी के अलग-अलग पड़ावों पर आत्मविश्वास में उतार-चढ़ाव आना स्वाभाविक है। कभी इंसान खुद को अपने सबसे अच्छे रूप में महसूस करता है, तो कभी उसे लगता है कि वह अभी उस मुकाम तक पहुंचने की कोशिश कर रहा है। ऐसे समय में खुद पर जरूरत से ज्यादा दबाव डालने के बजाय सहज रहना चाहिए।

Then and now: Katrina Kaif's complete beauty evolution | Vogue India

अंबानी परिवार के समारोह के बाद हुई थीं ट्रोल

सितंबर में मुंबई में अंबानी परिवार के गणेश चतुर्थी समारोह में पति विक्की कौशल के साथ शामिल होने के बाद कैटरीना को सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। कई यूजर्स ने उनके लुक और वजन को लेकर टिप्पणियां कीं। इसके बाद प्रशंसकों ने बॉडी-शेमिंग और नई मांओं के प्रति समाज के रवैये पर सवाल उठाए।

I might write a book on my Bollywood journey, says Katrina Kaif

सलमान खान ने भी किया नई मांओं का समर्थन

सलमान खान ने भी 'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में प्रेग्नेंसी के बाद महिलाओं के वजन को लेकर ट्रोलिंग पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि गर्भावस्था के बाद शरीर में बदलाव स्वाभाविक हैं और नई मांओं को अपने परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलना चाहिए।

बिग बॉस 20: सलमान खान ने दस का दम के दिनों को किया याद - bigg boss 20: salman  khan recall dus ka dam and his negative image | Times Now Navbharat

कैटरीना आखिरी बार 2024 में रिलीज हुई फिल्म 'मेरी क्रिसमस' में नजर आई थीं। श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में विजय सेतुपति भी मुख्य भूमिका में थे।

ये भी पढ़ें: Mr Faisu की शादी की तस्वीरें वायरल, मदीना में पत्नी संग लिया निकाह, फैंस हुए हैरान!