Hrithik Roshan special message for Sussanne Khan: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन ने अपनी एक्स-वाइफ सुज़ैन खान को जन्मदिन की खास अंदाज में बधाई दी है। इस मौके पर ऋतिक ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए सुज़ैन के लिए अपना प्यार, सम्मान और आभार जाहिर किया। उन्होंने सुज़ैन की जिंदगी, उनके संघर्षों और बच्चों की परवरिश के लिए उनकी तारीफ की। साथ ही एक्टर ने भरोसा दिलाया कि वह हमेशा उनके लिए चीयर करते रहेंगे।

ऋतिक ने शेयर कीं फैमिली की खास तस्वीरें

ऋतिक रोशन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सुज़ैन खान और अपने दोनों बेटों रेहान रोशन और ऋदान रोशन के साथ बिताए खास पलों की कई तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने सुज़ैन को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए एक लंबा और दिल छू लेने वाला नोट लिखा।

 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 

A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan)

ऋतिक ने लिखा कि उनकी शुभकामनाएं भले ही देर से आई हों, लेकिन वे दिल की गहराइयों से हैं। उन्होंने कामना की कि आने वाला साल सुज़ैन के जीवन में ढेर सारा प्यार, अपनापन, खुशी और जादुई पल लेकर आए।

बच्चों की परवरिश के लिए की तारीफ

अपने नोट में ऋतिक ने सुज़ैन की जिंदगी और उनके व्यक्तित्व की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि सुज़ैन ने जिन मुश्किलों का सामना किया और जिस तरह का इंसान बनीं, उस पर उन्हें बहुत गर्व है। एक्टर ने सुज़ैन को अपने बेटों रेहान और ऋदान के लिए सबसे अच्छी मां बताया। उन्होंने कहा कि बच्चे अपनी मां से सकारात्मकता और जिंदगी के अच्छे पहलुओं को देखने की प्रेरणा पाते हैं। ऋतिक ने यह भी कहा कि वह सुज़ैन के लिए हमेशा मौजूद रहेंगे।

2013 में हुए थे अलग

ऋतिक रोशन और सुज़ैन खान ने साल 2000 में शादी की थी। करीब 13 साल साथ रहने के बाद, 2013 में दोनों ने अलग होने का फैसला किया। हालांकि, अलग होने के बाद भी दोनों अपने बेटों की मिलकर परवरिश कर रहे हैं और उनके बीच दोस्ताना रिश्ता कायम है।

ये भी पढ़ें: YouTube को टक्कर देने आ रहा Instagram! YouTube की बढ़ेगी टेंशन?

जहां ऋतिक इन दिनों एक्ट्रेस और सिंगर सबा आजाद को डेट कर रहे हैं, वहीं सुज़ैन खान अर्सलान गोनी के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों परिवारों के बीच भी अच्छे संबंध हैं और उन्हें अक्सर साथ समय बिताते देखा जाता है। ऋतिक का यह पोस्ट एक बार फिर उनके और सुज़ैन के बीच आपसी सम्मान और दोस्ती को दर्शाता है।