Chennai Super Kings: इंडियन प्रीमियर लीग 2027 की मिनी नीलामी 16 दिसंबर को गोवा में आयोजित की जाएगी। इससे पहले सभी फ्रेंचाइजियों को 15 नवंबर 2026 तक अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट सौंपनी होगी, ताकि समय रहते आईपीएल फ्रेंचाइजियों को रजिस्टर्ड प्लेयर्स का पूल भेजे सके।
वहीं, आईपीएल 2027 के लिए मिनी नीलामी से पहले चेन्नई सुपर किंग्स अपने स्क्वाड में कई बड़े बदलाव कर सकती है। माना जा रहा है कि मिनी ऑक्शन से पहले इन तीन खिलाड़ियों का बाहर जाना तय है, क्योंकि येलो आर्मी इसके स्थान पर अन्य प्लेयर्स के पीछे जा सकती है।
मैथ्यू शॉर्ट की हो सकती है छुट्टी
ऑस्ट्रेलिया के 30 वर्षींय हरफनमौला खिलाड़ी मैथ्यू शॉर्ट को चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में 1.30 करोड़ रुपये की मोटी बोली लगाकर खरीदा था लेकिन इनका प्रदर्शन निम्न स्तर का रहा। शॉर्ट न ही गेंद से कमाल कर पाए और बल्ले से भी पूरी तरह फ्लॉप रहे।
आईपीएल 2026 में इस खिलाड़ी ने 3 मैच खेले, जिसमें 117.64 के मामूली स्ट्राइक रेट से सिर्फ 60 रन बनाए थे। लेकिन अपनी ऑफ स्पिन गेंदबाजी से एक भी विकेट नहीं निकाल पाए थे।
श्रेयस गोपल भी हो सकते हैं बाहर
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के मिनी ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने 33 वर्षींय बॉलिंग ऑलराउंडर 30 लाख की बेस प्राइज में खरीदा था, लेकिन पिछले साल इस अनुभवी लेग स्पिनर को एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। माना जा रहा है कि अगले सीजन से पहले येलो आर्मी श्रेयस को रिलीज कर सकती है और ऑक्शन में अन्य स्पिनर की तलाश में जुट सकती है।
आकाश मधवाल हो सकते हैं रिलीज
चेन्नई सुपर किंग्स ने पिछले सीजन आयुष म्हात्रे के चोटिल होने के बाद मध्यम तेज गेंदबाज आकाश मधवाल को अपने स्क्वाड में 30 लाख की बेस प्राइज में शामिल किया था। हालांकि, टीम में आने के बावजूद आकाश को एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था। ऐसे में अगर आयुष की टीम में वापसी होती है तो टीम मैनेजमेंट आकाश को जाने दे सकता है, ताकि वह मिनी नीलामी में अन्य खिलाड़ी पर दांव लगा सके।
ये भी पढ़ें- विल जैक्स से भिड़ना हारिस रऊफ को पड़ा भारी, ICC ने काटी मैच फीस, इंग्लैंड पर भी ठोका जुर्माना