लॉस एंजिल्स: हॉलीवुड एक्ट्रेस एमा रॉबर्ट्स ने अपनी शादी के दो महीने बाद फैंस को अपनी वेडिंग की पहली झलक दिखाई है। एमा ने अभिनेता कोडी जॉन के साथ जुलाई में हुई शादी की कुछ खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में कपल के बीच की खास बॉन्डिंग साफ नजर आ रही है।

एमा रॉबर्ट्स ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरों की एक सीरीज पोस्ट की। तस्वीरों में वह और कोडी जॉन शादी की रस्मों के दौरान नजर आ रहे हैं। कहीं दोनों एक-दूसरे को किस करते दिखाई दे रहे हैं, तो कहीं शादी की प्रतिज्ञाएं लेते हुए नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में दोनों शादी की रस्म पूरी होने के बाद हाथों में हाथ डाले साथ चलते हुए भी दिखाई दिए।

तस्वीरों के साथ एमा ने बेहद छोटा लेकिन खास कैप्शन लिखा—“Hitched.”

 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 

A post shared by Emma Roberts (@emmaroberts)

25 जुलाई को हुई थी शादी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, एमा रॉबर्ट्स और कोडी जॉन ने 25 जुलाई को सन वैली, इडाहो में कोडी के परिवार की एस्टेट में शादी की थी। शादी की कुछ तस्वीरें पहले भी सामने आई थीं, लेकिन अब एमा ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए फैंस को इस खास दिन की झलक दिखाई है।

वेडिंग ड्रेस में बेहद खूबसूरत दिखीं एमा

शादी के मौके पर एमा रॉबर्ट्स ने डिजाइनर Monique Lhuillier का कस्टम गाउन पहना था। एंटीक-इंस्पायर्ड शेड वाले इस शिफॉन गाउन में नाजुक डिटेलिंग के साथ मैचिंग हेडबैंड और हाई स्लिट था।

वहीं, कोडी जॉन ने अपनी शादी के लिए क्लासिक ब्लैक टक्सीडो चुना था। कपल का यह सिंपल और एलिगेंट वेडिंग लुक तस्वीरों में काफी आकर्षक नजर आया।

मां भी हैं एमा रॉबर्ट्स

एमा रॉबर्ट्स की निजी जिंदगी की बात करें तो वह एक बेटे की मां भी हैं। उन्होंने दिसंबर 2020 में अपने पूर्व पार्टनर गैरेट हेडलुंड के साथ बेटे रोड्स रॉबर्ट हेडलुंड का स्वागत किया था।

अब कोडी जॉन के साथ शादी के बाद एमा ने अपनी जिंदगी के इस खास पल को फैंस के साथ साझा किया है। उनकी तस्वीरों पर फैंस और उनके चाहने वाले जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: 'पति चोर! पूरा देश नाराज़ है...', Govinda और Komal Rani पर भड़कीं Rakhi Sawant