नई दिल्ली: पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ एक बार फिर भारत में अपने फैंस के बीच लाइव परफॉर्मेंस के लिए तैयार हैं। दिलजीत का Aura India Tour 2026 नवंबर और दिसंबर में देश के सात शहरों तक पहुंचेगा। इस टूर की शुरुआत 1 नवंबर को दिल्ली-NCR से होगी।

7 शहरों में होंगे लाइव कॉन्सर्ट

Aura India Tour के तहत दिलजीत दोसांझ दिल्ली-NCR के अलावा इंदौर, अहमदाबाद, मुंबई, बेंगलुरु और लखनऊ में परफॉर्म करेंगे। चंडीगढ़ भी टूर का हिस्सा होगा, हालांकि वहां शो की तारीख और अन्य डिटेल्स बाद में घोषित की जाएंगी।

 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 

A post shared by DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh)

टूर की घोषणा पहले अहमदाबाद से की गई थी, जहां दिलजीत 21 नवंबर को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में परफॉर्म करने वाले हैं। अब भारत में उनका टूर करीब छह सप्ताह तक चलेगा।

कब और कहां होगा शो?

दिलजीत दोसांझ के Aura India Tour 2026 का शेड्यूल इस तरह है:

  • 1 नवंबर – दिल्ली-NCR

  • 15 नवंबर – इंदौर

  • 21 नवंबर – अहमदाबाद

  • 27 नवंबर – मुंबई

  • 29 नवंबर – बेंगलुरु

  • 5 दिसंबर – लखनऊ

  • चंडीगढ़ – तारीख बाद में घोषित होगी

6 अक्टूबर से शुरू होगी टिकट प्री-सेल

टूर के टिकट BookMyShow पर उपलब्ध होंगे। सीमित प्री-सेल की शुरुआत 6 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे RuPay Credit Cardholders के लिए होगी।

दिलजीत ने भारत में अपने आगामी कॉन्सर्ट को लेकर उत्साह जताते हुए कहा कि अपने देश में परफॉर्म करने का अनुभव अलग होता है। उन्होंने कहा कि इस टूर के जरिए उन्हें एक बार फिर देश के अलग-अलग शहरों में अपने फैंस से मिलने का मौका मिलेगा।

इन हिट गानों पर झूमेंगे फैंस

Aura India Tour के दौरान दिलजीत दोसांझ अपने कई लोकप्रिय गानों से फैंस का मनोरंजन कर सकते हैं। इनमें G.O.A.T., Ikk Kudi, Lalkara, Lover, 5 Taara, Case और Water जैसे गाने शामिल हैं।

इंटरनेशनल स्टेज पर भी छाए दिलजीत

भारत में टूर से पहले दिलजीत दोसांझ Aura Tour के इंटरनेशनल लेग के जरिए दुनिया के कई बड़े मंचों पर परफॉर्म कर चुके हैं। वह Madison Square Garden और Wembley Stadium जैसे प्रतिष्ठित वेन्यू पर भी प्रस्तुति दे चुके हैं।

दिलजीत Wembley Stadium में हेडलाइन और शो को सोल्ड आउट करने वाले पहले पंजाबी कलाकार भी बने थे।

Aura India Tour 2026 को BookMyShow Live और Live Nation को-प्रोड्यूस और प्रमोट कर रहे हैं। अब नवंबर और दिसंबर में दिलजीत दोसांझ की लाइव परफॉर्मेंस का इंतजार उनके भारतीय फैंस को है।

यह भी पढ़ें: करीना कपूर ने Soha Ali Khan को दी खास बर्थडे विश, पसंदीदा चीजों का भी किया जिक्र