Arijit Singh India Tour 2027: अरिजीत सिंह ने 2027 के लिए अपने इंडिया टूर का ऐलान कर दिया है। जनवरी से मई के बीच वह अहमदाबाद, चंडीगढ़, जयपुर, मुंबई, बेंगलुरु, दिल्ली समेत 9 शहरों में लाइव परफॉर्म करेंगे। टूर के टिकटों की प्री-सेल 10 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी।
बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह ने अपने फैंस के लिए बड़ा ऐलान किया है। वह साल 2027 में देश के अलग-अलग शहरों में लाइव परफॉर्म करते नजर आएंगे। अरिजीत सिंह ने अपने 'Arijit Singh India Tour 2027' की घोषणा कर दी है।
यह टूर उनके म्यूजिक करियर के 20 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित किया जा रहा है। जनवरी से मई 2027 के बीच होने वाले इस टूर में अरिजीत देश के 9 बड़े शहरों में स्टेडियम स्तर के कॉन्सर्ट करेंगे।
अहमदाबाद से शुरू होगा सफर
अरिजीत सिंह का इंडिया टूर 9 जनवरी 2027 को अहमदाबाद से शुरू होगा। इसके बाद वह देश के अलग-अलग शहरों में पहुंचेंगे।
टूर का पूरा शेड्यूल इस तरह है:
अहमदाबाद- 9 जनवरी 2027
चंडीगढ़- 23 जनवरी 2027
जयपुर- 7 फरवरी 2027
मुंबई-20 फरवरी 2027
बेंगलुरु- 13 मार्च 2027
नई दिल्ली- 27 मार्च 2027
पुणे- 10 अप्रैल 2027
इंदौर- 1 मई 2027
हैदराबाद- 15 मई 2027
इस तरह करीब चार महीने तक चलने वाले इस टूर में अरिजीत सिंह के गानों की आवाज देश के नौ शहरों में सुनाई देगी।
कॉन्सर्ट में दिखेगा खास सेटअप
यह सिर्फ सामान्य म्यूजिक कॉन्सर्ट नहीं होगा। आयोजकों के मुताबिक इसे बड़े स्तर के इमर्सिव लाइव एक्सपीरियंस के तौर पर तैयार किया जा रहा है। इसके लिए मल्टी-टियर स्टेज बनाया जाएगा, जिसमें एक लंबा रनवे भी होगा। इसकी मदद से अरिजीत स्टेज से आगे दर्शकों के बीच तक पहुंच सकेंगे।
शो की प्रोडक्शन में 360-डिग्री स्पेशियल ऑडियो, LED लाइटिंग, बड़े पैनोरमिक स्क्रीन, लेजर और स्टेडियम स्तर के पाइरोटेक्निक्स का इस्तेमाल किया जाएगा। यानी फैंस को म्यूजिक के साथ बड़े स्तर का विजुअल एक्सपीरियंस भी मिलने वाला है।
10 अक्टूबर से टिकटों की प्री-सेल
'Kotak Solitaire presents Arijit Singh India Tour 2027' के टिकट सिर्फ thumpN के जरिए उपलब्ध होंगे। टिकटों की प्री-सेल 10 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी, जबकि आम बिक्री 13 अक्टूबर 2026 से शुरू की जाएगी।
20 साल पूरे होने पर क्या बोले अरिजीत?
अपने दो दशक लंबे संगीत सफर को याद करते हुए अरिजीत सिंह ने फैंस का आभार जताया। उन्होंने कहा कि संगीत की इस यात्रा का सबसे खूबसूरत हिस्सा उनके श्रोता रहे हैं, जिन्होंने उनके गानों को अपनी जिंदगी का हिस्सा बनाया।
अरिजीत ने कहा कि वह भारत के अलग-अलग हिस्सों में जाकर लोगों से लाइव मिलने और उनके साथ इस सफर को साझा करने के लिए उत्साहित हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस यात्रा में कई गाने, यादें और लोगों से मुलाकातें जुड़ी हैं और वह इस टूर का इंतजार कर रहे हैं।