UP Scholarship 2026-27: उत्तर प्रदेश के छात्रों के लिए यूपी स्कॉलरशिप 2026-27 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। पोस्ट मैट्रिक के अलावा श्रेणी के तहत स्कॉलरशिप का रिन्यूअल करने वाले विद्यार्थियों के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 15 अक्टूबर 2026 निर्धारित है। ऐसे में जिन छात्रों ने अभी तक अपना फॉर्म रिन्यू नहीं किया है, उन्हें जल्द से जल्द ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए। आवेदन करने के बाद निर्धारित समय सीमा के भीतर फॉर्म का प्रिंट आउट और जरूरी दस्तावेज संबंधित शिक्षण संस्थान में जमा करना भी आवश्यक है।
फ्रेश और रिन्यूअल आवेदन की तारीखें
रिन्यूअल आवेदन की अंतिम तारीख: 15 अक्टूबर 2026
फ्रेश आवेदन की अंतिम तारीख: 31 अक्टूबर 2026
फ्रेश आवेदन का प्रिंट आउट संस्थान में जमा करने की अंतिम तारीख: 4 नवंबर 2026
किन छात्रों को मिलेगा स्कॉलरशिप का लाभ?
यूपी पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप योजना का लाभ उत्तर प्रदेश के मूल निवासी और राज्य में पढ़ाई कर रहे पात्र विद्यार्थियों को मिल सकता है। इसमें कक्षा 11वीं और 12वीं के अलावा ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, प्रोफेशनल डिप्लोमा, आईटीआई और अन्य पात्र पाठ्यक्रमों के छात्र शामिल हैं।
आय सीमा की बात करें तो एससी और एसटी वर्ग के छात्रों के परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये तक होनी चाहिए। वहीं ओबीसी, सामान्य और अल्पसंख्यक वर्ग के उम्मीदवारों के लिए वार्षिक आय सीमा 2 लाख रुपये तक निर्धारित है। पात्रता की पुष्टि आधिकारिक दिशा-निर्देशों से जरूर करें।
आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज
आधार कार्ड या पैन कार्ड
आय और निवास प्रमाण पत्र
जन्म प्रमाण पत्र
पिछले वर्ष की मार्कशीट
चालू सत्र की फीस रसीद
बैंक पासबुक की स्कैन कॉपी
जाति प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
पासपोर्ट साइज फोटो, यदि मांगी जाए
नामांकन संख्या और कोर्स संबंधी जानकारी
कैसे करें आवेदन?
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट scholarship.up.gov.in पर जाएं। स्टूडेंट सेक्शन में जाकर अपनी श्रेणी के अनुसार पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप का विकल्प चुनें। पुराने विद्यार्थी रिन्यूअल और नए विद्यार्थी फ्रेश आवेदन का विकल्प चुनें।
इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें। आधार ओटीपी और डिजिलॉकर से संबंधित जरूरी सत्यापन पूरा करें। अपनी शैक्षणिक जानकारी भरें और आवश्यक दस्तावेज निर्धारित प्रारूप में अपलोड करके फॉर्म सबमिट कर दें। अंत में आवेदन का प्रिंट आउट निकालें और निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने संस्थान में जमा करें।
ये भी पढ़ें: आमिर खान के भांजे इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें! मुंबई पुलिस ने जारी किया भारत छोड़ने का नोटिस