Vishal Garg News: साल 2021 में एक ही Zoom Call पर करीब 900 कर्मचारियों को नौकरी से निकालकर दुनियाभर में चर्चा में आए भारतीय मूल के कारोबारी विशाल गर्ग एक बार फिर सुर्खियों में हैं। Better Home & Finance के बोर्ड ने उन्हें 3 अगस्त 2026 को CEO पद से हटा दिया। खास बात यह है कि अब विशाल गर्ग अपनी पुरानी कुर्सी वापस पाने की कोशिश कर रहे हैं।

2021 में 900 कर्मचारियों को Zoom Call पर किया था बाहर
दिसंबर 2021 में विशाल गर्ग ने Better.com के करीब 900 कर्मचारियों को एक वीडियो कॉल के जरिए नौकरी से निकाल दिया था। यह फैसला क्रिसमस से ठीक पहले लिया गया था और कुछ ही समय में इस कॉल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वही इस घटना के बाद विशाल गर्ग की जमकर आलोचना हुई। कर्मचारियों को एक साथ वीडियो कॉल पर नौकरी से निकालने के तरीके को लेकर कॉरपोरेट जगत में भी सवाल उठे थे। बाद में गर्ग ने अपने व्यवहार और फैसले के तरीके को लेकर माफी भी मांगी थी।

पांच साल बाद खुद गंवानी पड़ी CEO की कुर्सी
अब करीब पांच साल बाद वही विशाल गर्ग खुद Better से बाहर हो गए हैं। रिपोर्टों के मुताबिक कंपनी के बोर्ड ने उनके नेतृत्व और फैसलों को लेकर चिंता जताई और उन्हें CEO पद से हटाने का फैसला किया। बोर्ड के अधिकांश सदस्यों ने उनके खिलाफ वोट किया।

यह भी पढ़ें:दिल्ली में 5 रुपये में भरपेट खाना, 100 अटल कैंटीन का लक्ष्य पूरा; जानिए क्या मिलेगा थाली में

CEO पद वापस पाने के लिए लड़ रहे हैं गर्ग
CEO पद से हटाए जाने के बाद विशाल गर्ग ने हार नहीं मानी है। वह कंपनी के बोर्ड से दोबारा CEO पद पर नियुक्त करने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कथित तौर पर यह भी पेशकश की है कि कंपनी के मुनाफे में आने तक वह सिर्फ 1 डॉलर सालाना वेतन पर काम करने को तैयार हैं। गर्ग का दावा है कि कंपनी को वापस पटरी पर लाने की दिशा में काम हो रहा था और वह बेहतर भविष्य की उम्मीद कर रहे थे। उन्होंने अपने हटाए जाने को लेकर असहमति जताई है।

कंपनी में छिड़ी सत्ता की जंग
विशाल गर्ग को हटाए जाने के बाद Better Home & Finance में नेतृत्व को लेकर विवाद बढ़ गया है। डेनियल लुईस को अंतरिम CEO की जिम्मेदारी दी गई है। रिपोर्टों के मुताबिक गर्ग अपने समर्थक निवेशकों के साथ मिलकर कंपनी के बोर्ड में बदलाव की कोशिश भी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:घेवर: सावन की मिठास से जुड़ी राजस्थान की मशहूर मिठाई, जानिए क्यों है इतनी खास

कभी 900 लोगों की नौकरी गई थी, अब खुद मांगी वापसी
विशाल गर्ग की कहानी इसलिए भी दिलचस्प बन गई है क्योंकि 2021 में एक वीडियो कॉल के जरिए सैकड़ों कर्मचारियों की नौकरी खत्म करने वाले CEO को अब खुद अपनी नौकरी वापस पाने के लिए बोर्ड के सामने जाना पड़ रहा है। उनकी कहानी कॉरपोरेट जगत में नेतृत्व, फैसले और कंपनी के बोर्ड की ताकत को लेकर भी चर्चा का विषय बन गई है।

Written By: Shivani Gupta