US-Iran War: पाकिस्तान में ईरान के राजदूत रज़ा अमीरी मोगादम ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका देश के खिलाफ बड़े पैमाने पर हमले फिर से शुरू करता है, तो तेहरान के पास "और भी सरप्राइज़" (चौंकाने वाली चीजें) तैयार हैं। यह चेतावनी ऐसे समय में आई है जब दोनों पक्षों के बीच अप्रत्यक्ष बातचीत की गति धीमी हो गई है।
CNN के अनुसार, मोगादम ने बताया कि पाकिस्तान और कतर के ज़रिए तेहरान और वाशिंगटन के बीच संदेशों का आदान-प्रदान जारी है, हालाँकि बातचीत के पिछले दौर की तुलना में यह प्रक्रिया अब धीमी हो गई है।
मोगादम को ईरान की खुली धमकी
CNN के अनुसार मोगादम ने बताया कि, "वे प्रस्ताव रखते हैं और हम उनकी समीक्षा करते हैं," जिससे यह संकेत मिलता है कि तेहरान, वाशिंगटन द्वारा रखे गए प्रस्तावों की जांच कर रहा है।
किसी भी नए बड़े पैमाने के सैन्य अभियान के खिलाफ चेतावनी देते हुए, ईरानी दूत ने कहा कि तेहरान तनाव और बढ़ने की स्थिति के लिए तैयार है और पिछले एक साल में वह निष्क्रिय नहीं बैठा रहा है।
मोगादम ने कहा, "हम पिछले एक साल में खाली नहीं बैठे रहे हैं।" उन्होंने आगे कहा कि अगर बड़े पैमाने पर हमले फिर से शुरू होते हैं, तो ईरान के पास "और भी सरप्राइज़" (चौंकाने वाली चीजें) तैयार हैं।
उनके ये बयान ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव के बीच आए हैं। एक तरफ राजनयिक बातचीत चल रही है, तो दूसरी तरफ वाशिंगटन द्वारा तेहरान के खिलाफ लगाई गई नौसैनिक नाकेबंदी को लेकर समुद्री टकराव भी बढ़ता जा रहा है।
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ईरान की पैनी नजर
बता दें कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है। इसी बीच अब इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान आर्मी के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल मोहम्मद अकरमिनिया ने नौसेना को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखा,
"पहले थोपे गए युद्ध की शुरुआत के 67 दिनों के भीतर ही, ईरानी नौसेना ने बाथिस्ट नौसेना को इस तरह पछाड़ दिया था कि वह युद्ध के अंत तक कोई भी हरकत करने में असमर्थ रही। मौजूदा युद्ध में भी, वह होर्मुज जलडमरूमध्य (स्ट्रेट ऑफ होर्मुज) के पूर्व से लेकर हिंद महासागर के उत्तर तक के इलाकों पर पूरी मजबूती के साथ नियंत्रण रखे हुए है और वहां सुरक्षा कर रही है।"
यह भी पढ़े - Pakistan: मुल्ला मुनीर और शहबाज शरीफ का होगा पूरा हिसाब! आवाम ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा