नई दिल्ली: पश्चिमी उत्तर प्रदेश का शामली जिला, तीन विधानसभा सीटें और तीनों का सियासी मिजाज एक-दूसरे से काफी अलग। यहां कैराना, थानाभवन और शामली की चुनावी लड़ाई में किसान, सामाजिक समीकरण और स्थानीय नेतृत्व की अहम भूमिका रहती है। 2022 में तीनों सीटों पर समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल गठबंधन ने जीत दर्ज की थी। लेकिन अब रालोद के बीजेपी के साथ आने से शामली और थानाभवन का सियासी गणित बदल चुका है... ऐसे में 2027 में किसका पलड़ा भारी होगा, यह देखना दिलचस्प होगा।

शामली का चुनावी नक्शा

शामली जिले में कुल तीन विधानसभा सीटें हैं। कैराना, थानाभवन और शामली... तीनों ही सीटें कैराना लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा हैं। 2026 की अंतिम मतदाता सूची के मुताबिक जिले में करीब 8 लाख 69 हजार मतदाता हैं। अब इन तीनों सीटों का चुनावी इतिहास और सियासी मिजाज समझते हैं। ये तीनों सीटें कैराना लोकसभा क्षेत्र में आती हैं। जिसमें कैराना विधान सभा क्षेत्र में तकरीबन 3,01,904 मतदाता, थानाभवन विधान सभा क्षेत्र में 2,90,484 मतदाता और शामली विधान सभा क्षेत्र में 2,76,619 मतदाता हैं। 2026 की अंतिम मतदाता सूची के मुताबिक जिले में कुल 8 लाख 69 हजार 7 मतदाता हैं।

बात अगर कैराना विधानसभा सीट की करें तो पश्चिमी यूपी की इस सीट पर मुस्लिम मतदाताओं के साथ-साथ गुर्जर, कश्यप, जाट, सैनी और दूसरे सामाजिक वर्गों की भूमिका भी अहम है। पिछले दो चुनावों में समाजवादी पार्टी ने यहां अपनी पकड़ बनाए रखी है। ऐसे में 2027 में बीजेपी के सामने इस मजबूत चुनौती को पार करने की परीक्षा होगी।

कैराना का सियासी रण

कैराना की सियासत में स्थानीय नेतृत्व और सामाजिक समीकरणों का असर साफ दिखाई देता है। यहां चुनावी मुकाबला सिर्फ दलों के बीच नहीं, बल्कि अलग-अलग समुदायों का समर्थन हासिल करने की लड़ाई भी है। कानून-व्यवस्था, विकास, रोजगार और खेती-किसानी से जुड़े सवाल भी चुनावी बहस का हिस्सा रहते हैं। उत्तर प्रदेश में साल 2027 को होने वाले विधानसभा चुनाव में क्या समाजवादी पार्टी अपनी पकड़ कायम रख पाएगी या बीजेपी नया समीकरण बनाएगी, यही इस सीट का बड़ा सवाल है।

कैराना में 2007 में बीजेपी के हुकुम सिंह ने राष्ट्रीय लोकदल के अरशद को 8,500 वोटों से हराया। 2012 में भी हुकुम सिंह ने अनवर हसन को 19,543 वोटों से शिकस्त दी। 2017 में समाजवादी पार्टी के नाहिद हसन ने बीजेपी की मृगांका सिंह को 21,162 वोटों से हराया। 2022 में भी नाहिद हसन ने मृगांका सिंह को 25,887 वोटों से पराजित किया। कैराना में मुस्लिम मतदाताओं की बड़ी भूमिका है। इनके अलावा गुर्जर, कश्यप, जाट, सैनी, क्षत्रिय और अनुसूचित जाति के मतदाता भी चुनावी नतीजों को प्रभावित करते हैं। कानून-व्यवस्था, स्थानीय विकास, रोजगार और खेती-किसानी यहां के प्रमुख चुनावी मुद्दों में शामिल हैं।

कैराना... विधानसभा चुनाव के नतीजे

वर्ष 2007 के चुनावी परिणाम

 

विजेता: हुकुम सिंह (बीजेपी)
पराजित: अरशद (रालोद)
जीत का अंतर: 8,500 वोट

वर्ष 2012 के चुनावी परिणाम

विजेता: हुकुम सिंह (बीजेपी)
पराजित: अनवर हसन
जीत का अंतर: 19,543 वोट

वर्ष 2017 के चुनावी परिणाम

विजेता: नाहिद हसन (एसपी)
पराजित: मृगांका सिंह (बीजेपी)
जीत का अंतर: 21,162 वोट

वर्ष 2022 के चुनावी परिणाम

विजेता: नाहिद हसन (एसपी)
पराजित: मृगांका सिंह (बीजेपी)
जीत का अंतर: 25,887 वोट

कैराना... जातिगत समीकरण और स्थानीय मुद्दे

मुस्लिम मतदाताओं की अहम भूमिका
गुर्जर, कश्यप और जाट मतदाता
सैनी, क्षत्रिय और अनुसूचित जाति के मतदाता
कानून-व्यवस्था और स्थानीय विकास
रोजगार और खेती-किसानी