लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं और भारतीय जनता पार्टी (BJP), समाजवादी पार्टी (SP), कांग्रेस एवं बहुजन समाज पार्टी (BSP) समेत तमाम राजनीतिक दल चुनावी तैयारियों में जुट गई हैं। वहीं दूसरी ओर चुनाव से पहले जनता के बीच सरकार के कामकाज और उनकी योजनाओं को लेकर जनता के बीत चर्चा शुरू हो गई है। इसी बीच TNP NEWS अपने खास चुनावी अभियान '27 की सत्ता' के तहत जनता के बीच पहुंची और लोगों से सीधा सवाल किया कि क्या वे डबल इंजन की सरकार की योजनाओं से संतुष्ट हैं? इस सवाल पर जनता की क्या राय है, यह जानने के लिए देखिए TNP NEWS की खास ग्राउंड रिपोर्ट।
 
TNP NEWS के सर्वे में जानें क्या डबल इंजन की सरकार की योजनाओं से जनता संतुष्ट हैं?
 
A.       हां                47%
B.      नहीं               24%
C.      पता नहीं         29%


TNP NEWS टीम की सर्वे के मुताबिक, कुछ लोगों के लिए सरकारी योजनाएं राहत का माध्यम हैं, जबकि दूसरे अन्य लोगों के लिए इन योजनाओं से उनके जीवन में कोई बदलाव नहीं हुआ है।इस बातचीत के दौरान सरकारी योजनाओं का लाभ, पात्रता, सरकारी दफ्तरों की प्रक्रिया और सुविधाओं की उपलब्धता जैसे मुद्दों पर लोगों की अलग-अलग राय जानने को मिली। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में सरकारी योजनाओं के साथ रोजगार, महंगाई, किसानों की समस्याएं, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी और कानून-व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर भी चर्चा हुई। इस दौरान चुनावी सर्वे में भी जनता से सरकार के कामकाज, स्थानीय विधायक के प्रदर्शन और चुनावी प्राथमिकताओं को लेकर सवाल पूछे गए। जिसके जवाब में लोगों ने अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी है।

सरकार की योजनाओं से जनता को कितना मिला लाभ?

केंद्र और उत्तर प्रदेश की योगी की डबल इंजन की सरकार की ओर से गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इनमें प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, मुफ्त राशन योजना और पेंशन योजनाएं आदि शामिल हैं। सरकार इन योजनाओं को अपनी उपलब्धियों के तौर पर पेश करती रही है। इस संदर्भ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कहना है कि उनकी सरकार की योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के सभी को मिला है और प्रदेश में विकास व कानून-व्यवस्था पर काम हुआ है। भाजपा नेताओं और पदाधिकारियों का कहना है कि डबल इंजन सरकार ने विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाया है तथा पूर्वांचल सहित विभिन्न क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे और विकास परियोजनाओं पर काम हो रहा है।

सरकारी योजनाएं कितने जरूरतमंद लोगों तक पहुंचा है?

लेकिन बड़ा सवाल यह है कि इन योजनाओं का लाभ वास्तव में जरूरतमंद लोगों तक कितना पहुंचा है? क्या लोगों को सरकारी योजनाओं का पूरा फायदा मिल रहा है या फिर अब भी उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है? सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक, जनता में बेरोजगारी, परीक्षाओं में अनियमितता और पेपर लीक, महंगाई, किसानों की लागत व आवारा पशुओं की समस्या तथा मजदूरों की सुरक्षा जैसे मुद्दों को लेकर असंतोष है।  लेकिन मुफ्त राशन व अन्य कल्याणकारी योजनाएं और बुनियादी समस्याओं के समाधान से बहुत कुछ जनता संतुष्ट है।अब 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या सरकारी योजनाओं का लाभ जनता के बीच सरकार के प्रति संतुष्टि बढ़ा रहा है? क्या लाभार्थी योजनाओं को चुनाव में अपनी प्राथमिकता बनाएंगे या रोजगार, महंगाई और स्थानीय विकास जैसे मुद्दे उनकी राय को प्रभावित करेंगे?
 

ये भी पढ़ें-  परिसीमन से बदलेगा देश का राजनीतिक नक्शा? 850 सीटें और महिला आरक्षण पर केंद्र का दांव, जानें मोदी सरकार का प्लान